एक्सप्लोरर

Watch: 'जांच की आड़ में फैलाई जा रही दहशत', देखें कैसे बच्चों के सहारे अपील कर रहे हैं इमरान खान

Imran Khan Case: पाकिस्तान में इमरान खान मुसीबत में फंसे हुए हैं. वहीं, वो लगातार पाकिस्तानी सेना और सरकार को चुनौती भी दे रहे हैं. ऐसे में उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है.

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं. 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में जिस तरह की हिंसा हुई, इसका दोष उनके सिर मढ़ा जा रहा है. एक एक कर इमरान खान के साथी भी उनका साथ छोड़ रहे हैं. ऐसे में पीटीआई नेता के लिए आगे का सफर आसान नहीं लग रहा है. हालांकि इमरान खान अपनी सफाई में तरह तरह की दलीलें पेश रहे हैं. अब उन्होंने अपने बचाव के लिए एक मासूम बच्चे का सहारा लिया है. 

इमरान खान ने एक विडियो ट्वीट किया है उसमें बच्चे को कहते सुना जा सकता है, 'ग्यारह तारीख़ की रात करीब 20-30 लोग जबरदस्ती घर में घुस आए. मेरे बिमार भाई के साथ बदसलूकी किया. मेरे परिवार के साथ बेहद ही गलत व्यवहार किया. घर में आये लोगों के पास हथियार थे. उनमें कुछ वर्दी में थे तो कुछ सिविल ड्रेस में थे." बच्चा कहता है, "वे लोग मेरे मम्मी पापा को गिरफ्तार कर लेकर चले गए. उन्हें कहां लेकर गए इसकी कोई जानकारी नहीं है. मेरे दिमाग से ये डरावनी तस्वीरें नहीं निकल रही हैं. वो लोग मेरे सपनों में भी आ रहे हैं." आखिर में बच्चा फूट फूट कर रोटा है और कहता है कि कोई तो मेरी मदद करें. मैं अपने मां और पापा को लेकर बहुत चिंतित हूं. पता नहीं वो लोग उनके साथ कैसा सलूक कर रहे होंगे.

जांच की आड़ में की जा रही क्रूरता 

इमरान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि क्रूरता के लगातार सबूत सामने आ रहे हैं. आगजनी करने वालों की पहचान करने की आड़ में सत्ता में बैठे अपराधियों ने पीटीआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों को चुप करने के लिए उनका दमन किया है. पीटीआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों  के लिए फासीवादी रणनीति अपनाई गई. जांच के नाम पर बच्चे और महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया. उनके अंदर भय और आतंक पैदा किया गया. 

9 मई को हुई थी हिंसा 

गौरतलब है कि 9 मई को हुई हिंसा को लेकर सेना बेहद ही नाराज है. साथ ही सेना ने साफ़ कर दिया है कि इमरान के पास अब दो ही ऑप्शन बचे हैं. या तो  वो दुबई या लंदन चले जाएं या फिर आर्मी एक्ट के तहत केस का सामना करें. ऐसे में इमरान खान के लिए राह बिल्कुल भी आसान नहीं है. 

ये भी पढ़ें: PTI Imran Khan: क्या इमरान खान की PTI घोषित हो जाएगी आतंकवादी संगठन? पाक गृहमंत्री ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget