एक्सप्लोरर

Imran Khan Attack On Shehbaz Sharif: ‘उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता’, पाकिस्तान की खस्ता हालत को लेकर इमरान खान का शहबाज सरकार पर वार

Pakistan Crisis: कमजोर अर्थव्यवस्था, कमर तोड़ महंगाई और कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान की स्थिति को लेकर इमरान खान ने शहबाज सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

Imran Khan On Pakistan Economy: पिछले कई दिनों से शहबाज शरीफ सरकार और सेना के खिलाफ हमलावर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है. इस बार उन्होंने पाकिस्तान की खस्ता हाल अर्थव्यवस्था को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था से शहबाज शरीफ की सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि उनकी संपत्ति तो डॉलर्स में बदल चुकी है.

इमरान खान ने ट्वीट करते हुए कहा, “खुले बाजार में डॉलर 310 रुपये पर बिक रहा है और अभी देश में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई है. अर्थव्यवस्था सिकुड़ रही है जबकि हमारा कर्ज अब तक की सबसे तेज दर से बढ़ रहा है. हमारे सभी वार्षिक कर राजस्व संग्रह उस ब्याज को भी कवर नहीं कर पा रहे हैं जिनसे हमें लोन को चुकाना है.”

पीटीआई को कुचलने का लगाया आरोप

पीटीआई प्रमुख ने आगे कहा, “जबकि देश की अर्थव्यवस्था हमारी आंखों के सामने चरमरा रही है ऐसे में ये फासीवादी सरकार पीटीआई को कुचलने के लिए कठोर और दमनकारी उपायों के बारे में सोच रही है और निश्चित रूप से पीडीएम नेतृत्व को इस ऐतिहासिक अवमूल्यन से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनकी उनकी सारी संपत्तियां विदेशों में डॉलर्स में जमा हैं. ये पाकिस्तान के लोग होंगे जिनके मुद्रास्फीति और गरीबी का अनुभव करना पड़ेगा. जबकि पीडीएम नेता रुपयों में इस गिरावट का फायदा उठाएंगे.”

इमरान की पीटीआई हुई कमजोर!

वहीं, इमरान खान की पार्टी पीटीआई पाकिस्तान में अपनी जड़ें खोती जा रही है. पिछले कई दिनों में सरकार के कथित दबाव के बीच पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इससे किनारा कर चुके हैं. जबकि 9 मई को हुई हिंसा के बाद से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं इमरान खान लगातार पाकिस्तान सरकार पर हमला कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Pakistan PM Shehbaz Sharif: अमेरिका की राह पर चला पाकिस्तान! PM शहबाज बोले- कैपिटल हिल के दंगाइयों की तरह ही प्रदर्शनकारियों को मिलेगी सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
Embed widget