एक्सप्लोरर

अमेरिका: सीनेट में आज से शुरू होगी ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई, ट्रंप ने किया गवाही देने से इनकार

आज से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीनेट में महाभियोग की सुनवाई होगी. ऐसा दूसरी बार होगा जब ट्रंप महाभियोग की कार्यवाही का सामना करेंगे. वहीं, ट्रंप के वरिष्ठ वकील ने बताया है कि वे सुनवाई के दौरान अपनी गवाही नहीं देंगे. उनके वकील ने कहा है कि ट्रंप अब राष्ट्रपति नहीं हैं इसलिए यह सुनवाई असंवैधानिक है.

वॉशिंगटनः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीनेट में आज से महाभियोग की सुनवाई शुरू होगी. दूसरी बार महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले ट्रंप अमेरिकी इतिहास के पहले राष्ट्रपति होंगे. वहीं, व्हाइट हाउस से विदा होने के बाद महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले ट्रंप ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं.

अमेरिकी संसद पर छह जनवरी को हुए हमले को भड़काने के मामले में डेमोक्रेट सदस्यों के साथ ही 10 रिपब्लिकन सांसदों ने भी 13 जनवरी को ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही का समर्थन किया था. महाभियोग पर सुनवाई के लिए सीनेट में दो तिहाई मतों की जरूरत होगी. वर्तमान में सौ सीटों वाली सीनेट में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों दलों के 50-50 सदस्य हैं.

बहुमत के लिए कम से कम 17 सांसदों के समर्थन की जरूरत

दो तिहाई बहुमत के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को रिपब्लिकन पार्टी के कम से कम 17 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी. वहीं सदन में महाभियोग प्रक्रिया के प्रबंधकों ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को छह जनवरी की घटना में अपनी भूमिका के संबंध में सीनेट में महाभियोग की सुनवाई में गवाही के लिए बुलाया था, लेकिन उनके वकील ने स्पष्ट कर दिया है कि वह गवाही देने नहीं आएंगे. प्रमुख प्रबंधक जैमी रस्किन ने ट्रंप को लिखे पत्र में उनसे सुनवाई के दौरान या उससे पहले शपथ के साथ गवाही देने को अनुरोध किया था. ट्रंप की कानूनी टीम के महाभियोग के मामले में जवाब दाखिल करने के बाद यह पत्र भेजा गया था. जवाब में उनकी टीम ने कहा था, ‘‘महाभियोग ऐसे व्यक्ति पर चलाया जाता है जिसके पास इससे संबंधित पद हो. चुकी वह (ट्रंप) अब राष्ट्रपति नहीं हैं, इसलिए उनपर महाभियोग नहीं चलाया जा सकता.’’

 महाभियोग को लेकर जैमी रस्किन ने ट्रंप को लिखा पत्र 

जैमी रस्किन ने ट्रंप को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ दो दिन पहले, आपने जवाब दाखिल किया था, जिसमें आपने महाभियोग से जुड़े कई तथ्यात्मक आरोपों का खंडन किया था.’’ उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘आपके इन तथ्यात्मक आरोपों का खंडन करने के मद्देनजर, मैं आपको छह जनवरी 2021 की घटना में आपकी भूमिका के संबंध में शपथ के साथ गवाही देने के लिए बुलाता हूं, आप चाहे सीनेट में महाभियोग की सुनवाई के दौरान या उससे पहले गवाही दे सकते हैं. हम चाहते हैं कि आप सोमवार आठ फरवरी 2021 को गवाही दें और हो सके तो इसमें गुरुवार 11 फरवरी 2021 से देरी ना करें.’’ इस पत्र पर पूर्व राष्ट्रपति के वरिष्ठ वकील जैसन मिलने ने कहा कि ट्रंप गवाही नहीं देंगे. उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति असंवैधानिक सुनवाई में गवाही नहीं देंगे.’’

ये भी पढ़ें 

पाकिस्तान: 'चाइल्ड पॉर्नोग्राफी' गिरोह से जुड़े होने के आरोप में दो गिरफ्तार

Viral Video: कोविड-19 से 9 महीने की लंबी जंग जीतने के बाद 4 वर्षीय मासूम को अस्पताल से मिली शानदार विदाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget