एक्सप्लोरर

North Korea: संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को नजरअंदाज कर परमाणु हथियार विकसित कर रहा उत्तर कोरिया, दुनिया में मचा सकता है तबाही

North Korea Develop Nuclear Weapons: उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को दरकिनार कर परमाणु हथियार को विकसित करना जारी रखा है, संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है.

Kim Jong Un: लगातार बैलिस्टिक मिसाइल के प्रक्षेपण करने वाले उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधों को दरकिनार कर परमाणु हथियार को विकसित करना जारी रखा है, जिसको लेकर अमेरिका ने एक बार फिर चिंता जाहिर की है. रॉयटर्स ने संयुक्त राष्ट्र की एक अप्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है. 

रिपोर्ट के अनुसार,उत्तर कोरिया ने साइबर हैकिंग के जरिए करोड़ों पाउंड हासिल किए हैं, जिसका इस्‍तेमाल वह हथियारों पर कर रहा है. दरअसल, उत्तर कोरिया पर लगाए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर निगरानी रखने वाले विशेषज्ञों के एक दल ने एक अप्रकाशित रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट में कहा कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार विकसित करना और परमाणु विखंडनीय सामग्री का उत्पादन जारी रखा है. 

संयुक्त राष्ट्र ने लगा रखे हैं कड़े प्रतिबन्ध 

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने साल 2006 में पहली बार न्यूक्लियर टेस्ट किया था, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने उस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे. संयुक्त राष्ट्र ने प्योंग यांग की ओर से न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइलों का उत्पादन रोकने के लिए देश के ज्यादातर निर्यात पर पाबंदी लगा दी और आयात को बहुत हद तक सीमित कर दिया था. हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संयुक्त राष्ट्र के लगाए गए प्रतिबंधों को दरकिनार कर किम जोंग उन परमाणु हथियार को तेजी के साथ विकसित करने में लगा हुआ है. 

किम ने हथियारों का उत्पादन बढ़ाने का दिया है निर्देश 

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने सेना के शीर्ष जनरल को हटा दिया था. साथ ही तानाशाह ने युद्ध की संभावना के लिए और अधिक तैयारी करने, हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने और सैन्य अभ्यास के विस्तार का आह्वान किया.  इस बात की जानकारी राज्य मीडिया के सीएनए ने दी थी.

ये गलत काम कर रहा है उत्तर कोरिया 

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया में कोयले का अवैध निर्यात जारी है. इसके साथ ही कि उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए 14 नए जहाज भी हासिल किए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज और वित्तीय संस्थाओं पर साइबर अटैक से पैसे जुटाना नॉर्थ कोरिया के लिए आय का सबसे बड़ा स्रोत है. एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया पर 2 हजार से ज्यादा पाबंदियां लगी हुई हैं. इसके बावजूद भी ये देश लगातार अपनी सैन्य ताकत दिखाता रहा है. 

ये भी पढ़ें: Russia Moon Mission: चांद पर इंडिया का पड़ोसी बनेगा रूस, Luna-25 को 47 साल बाद किया लॉन्च, Chandrayaan-3 से आगे निकलने की लगी होड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget