एक्सप्लोरर

ताइवान पर चीन ने किया आक्रमण तो अमेरिका भेजेगा सैनिक, जो बाइडेन की खुली धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि वह ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिकी सेना का इस्तेमाल करेंगे. अमेरिका ताइवान की मदद कब करेगा इसको लेकर बाइडेन ने जवाब दिया है.

China attacks on Taiwan: चीन यदि ताइवान पर हमला करता है तो अमेरिका अपनी सेना भेज सकता है, इस बात को एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दोहराया है. टाइम्स मैगजीन को दिए साक्षात्कार में बाइडेन ने कहा, 'ताइवान पर चीनी आक्रमण की स्थिति में अमेरिकी सेना के प्रयोग से इनकार नहीं किया ज सकता है.' इस दौरान उन्होंने कहा सेना को जमीन पर तैनात करना, हवाई शक्ति और नौसैनिक शक्ति में अंतर है. बाइडेन ने अपने कार्यकालके शुरुआती दिनों में भी ये बात कही थी. इसे अमेरिका की विदेश नीति में बड़े परिवर्तन के तौर पर देखा गया था.

दरअसल, साक्षात्कार में बाइडेन से पूछा गया कि लगभ सभी इस बात से सहमत हैं कि आने वाले दिनों में चीन को रोकना अमेरिका और अमेरिकियों के लिए सबसे बड़ी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दा है. सीआईए के निदेशक बिल बर्न्स ने कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने साल 2027 तक ताइवान पर सफल आक्रमण के लिए अपनी सेना को तैयार रहने के लिए कहा है. आपने कई बार इस बात को दोहराया है कि ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिकी सेना का प्रयोग करेंगे, इस बात का क्या मतलब है? क्या ताइवान की जमीन पर सैनिकों के इस्तेमाल होगा या इसका रूप क्या होगा?

चीन की बड़ी कार्रवाई का अमेरिका देगा जवाब
बाइडेन ने जवाब देते हुए कहा, 'सेना के प्रयोग का स्वरूप तो परिस्थियों के आधार पर तय होगा. मैंने पहले ही शी जिनपिंग को स्पष्ट कर दिया है कि ताइवान की रक्षा के लिए हम तैयार हैं. हमने पुराने राष्ट्रपतियों के साथ इस बात पर हस्ताक्षर भी किए हैं. हम ताइवान की स्वतंत्रता की मांग नहीं कर रहे हैं और हम वैसे ही ताइवान की रक्षा करने नहीं जाएंगे, जबतक चीन की तरफ से बड़ी कार्रवाई नहीं होती है. इसलिए हम क्षमता की आपूर्ति जारी रख रहे हैं और इस क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहे हैं.'

बाइडेन ने इशारों में बताया कैसे करेंगे हमला?
बाइडेन से पूछा गया कि ताइवान में चीनी आक्रमण के दौरान क्या अमेरिका फिलीपींस या जापान में स्थित ठिकानों से हमला करेगा? बाइडेन ने कहा हम इन बातों में अभी नहीं जाने वाले हैं. यह बात अलग है कि जमीन से हमला करने, आसमान से हमला करने और नौसैनिक ताकत से हमला करने में अंतर है. बाइडेन ने कहा कि यदि वे विस्तार से चीजों को बताएंगे तो लोग अच्छे कारणों की वजह से उनकी आलोचना करेंगे.

यह भी पढ़ेंः दुनिया की सबसे महंगी गाय क्यों है चर्चा में, भारत से है संबंध, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget