एक्सप्लोरर

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ फिर सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, जमकर किया प्रदर्शन

नेतन्याहू की नई सरकार ने एक साल से अधिक समय के राजनीतिक गतिरोध को खत्म करते हुए पिछले महीने कार्यभार संभाला था.

यरुशलम: इजराइल में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने शनिवार शाम को यरुशलम स्थित उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शुक्रवार को सात प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद हुए जिन्होंने नेतन्याहू के खिलाफ ऐसे ही प्रदर्शन किए थे. प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू को ‘‘अपराध मंत्री’’ बताने वाले बैनर पकड़े हुए थे. हिरासत में लिए गए सात लोगों में इजराइली वायु सेना का एक पूर्व जनरल भी शामिल हैं.

इजराइली पुलिस ने शनिवार को कहा कि एक दिन पहले हुआ प्रदर्शन ‘‘गैरकानूनी’’ था क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को रोक दिया था. पिछले महीने नेतन्याहू पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और घूस लेने के आरोपों पर यरुशलम की एक अदालत में मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई. नेतन्याहू की नई सरकार ने एक साल से अधिक समय के राजनीतिक गतिरोध को खत्म करते हुए पिछले महीने कार्यभार संभाला था.

इजरायल में कार सेक्स एक्ट के वीडियो पर संयुक्त राष्ट्र 'हैरान' उधर इजरायल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने संयुक्त राष्ट्र की नींद उड़ा दी है. इजरायल के तेल अवीब में संयुक्त राष्ट्र की कार में सेक्स करते हुए एक कपल का विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. मामला इतना संगीन है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इसकी निंदा की है. संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इजराइल में संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक कार में कथित सेक्स एक्ट फुटेज से हैरान-परेशान करने वाली हैं.

वायरल वीडियो 18 सेकंड की है, जिसको घिनौना बताते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के आंतरिक निगरानी सेवा के कार्यालय के नेतृत्व में इसपर तेजी से जांच चल रही है. इस वीडियो को तेल अवीव के समुद्र के किनारे एक मुख्य सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों के खिलाफ यौन शोषण और दुर्व्यवहार के 175 मामले दर्ज हुए थे. उन आरोपों में से 16 की पुष्टि हो गई है, जबकि 15 मामले निराधार पाए गए. बचे हुए अन्य मामलों की जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget