एक्सप्लोरर

ट्विटर, अमेजन के बाद अब ये कंपनियां भी कर सकती हैं छंटनी...हजारों लोगों के रोजगार पर संकट

Twitter के बाद फेसबुक की पेरेंट फर्म मेटा ने बड़े स्तर पर छंटनी देखी. मेटा ने करीब 11 हजार कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया. यह संख्या उसके कुल कार्यबल का 13 प्रतिशत है.

Twitter-Meta Layoffs: एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद सबसे पहले कंपनी में बड़े स्तर पर छंटनी की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी के आधे कर्मचारियों को निकाल दिया गया है. ट्विटर में कुल कर्मचारी 7500 थे, जिनमें से अब आधे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. Twitter से छंटनी का शुरू हुआ सिलसिला सिर्फ वहीं तक नहीं रुका. इसके बाद मेटा, अमेजन ने भी छंटनी का फैसला लिया.

इन कंपनियों ने एक झटके में ही हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया है. इनके अलावा गूगल भी बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रहा है. जबकि एचपी इंक की भी 2025 तक कई कर्मचारियों को निकालने की योजना है. 

ट्विटर ने निकाले 3,800 कर्मचारी

साल 2021 के अंत तक, ट्विटर की ग्लोबल वर्कफोर्स लगभग 7500 थी. हालांकि, इस साल नवंबर में ट्विटर ने अपने लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया, जिनकी संख्या लगभग 3,800 थी. कंपनी के नए मालिक मस्क ने ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ नेड सहगल और ट्विटर के कानूनी, विश्वास और सुरक्षा प्रमुख विजया गड्डे को भी नौकरी से निकाल दिया.

वहीं एलन मस्क अब एक बार ट्विटर में छंटनी की योजना बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की बिक्री और साझेदारी विभागों को निशाना बनाते हुए और अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त करने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि पिछले हफ्ते कई कर्मचारियों ने खुद ही कंपनी से इस्तीफा दे दिया था.

ट्विटर के बाद मेटा ने निकाले हजारों कर्मचारी

ट्विटर के बाद फेसबुक की पेरेंट फर्म मेटा (Meta) ने बड़े स्तर पर छंटनी देखी. मेटा ने करीब 11 हजार कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया. यह संख्या उसके कुल कार्यबल का 13 प्रतिशत है. वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को कम से कम चार महीने का वेतन प्रदान किया जाएगा.

गूगल भी करने जा रहा छंटनी

टेक जाइंट गूगल (Google) ने भी कंपनी में छंटनी का फैसला कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल 10,000 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी. गूगल ने अपने प्रबंधकों से 6% कर्मचारियों या 10,000 कर्मचारियों को कंपनी से निकालने के लिए कहा है. कंपनी का कहना है कि वे खराब प्रदर्शन के मानक पर कर्मचारियों को निकाल रही है. 

10 हजार कर्मचारियों को निकालेगी अमेजन

अमेजन (Amazon) ने बीते सप्ताह कंपनी में नौकरी में कटौती की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कोलंबिया हेड डेव लिम्प ने बीते बुधवार को कर्मचारियों को दिए गए एक विवरण में लिखा, "समीक्षाओं के एक गहरे सेट के बाद, हमने हाल ही में कुछ तालमेल और कार्यक्रमों को कम करने का निर्णय लिया है. इन फैसलों का एक परिणाम यह है कि अब कुछ पदों की आवश्यकता नहीं होगी."

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन कॉर्पोरेट और प्रौद्योगिकी में लगभग 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के इतिहास में यह कटौती सबसे बड़ी होगी. यह आंकड़ा इसके कॉर्पोरेट कार्यबल का लगभग 3 प्रतिशत है.

HP भी निकालेगी 6 हजार कर्मचारी

हेवलेट-पैकार्ड कंपनी (HP) भी 2025 तक कई कर्मचारियों की छंटनी करेगी. सीईओ एनरिक लोरेस के अनुसार, HP अपने रियल एस्टेट फुटप्रिंट को कम करेगा और लागत को नियंत्रित करने के लिए अगले तीन वर्षों में अपने 61,000 वैश्विक कर्मचारियों में से 10% तक की कटौती करेगा. सीधे तौर पर HP में से 6 हजार कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है.

ये भी पढ़ें- UNSC: गिनी की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के पक्ष में भारत, समुद्री डकैती को बताया सुरक्षा पर बड़ा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
'काट देंगे इंटरनेट केबल...', ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
'काट देंगे इंटरनेट केबल...', ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
फ्रांस में फिर प्रोटेस्ट, हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
फ्रांस में फिर प्रोटेस्ट, हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार
हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget