एक्सप्लोरर
ट्रंप के यात्रा बैन की समीक्षा करेगी गृह सुरक्षा विभाग की संस्था

वॉशिंगटन: अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग की एक निगरानी संस्था राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस विवादित शासकीय आदेश के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी जिसके तहत सात मुस्लिम बहुल देशों- सीरिया, लीबिया, ईरान, ईराक, यमन, सूडान और सोमालिया के नागरिकों के अमेरिका में दाखिल होने पर रोक लगाई गई है. महानिरीक्षक कार्यालय ने कल एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस और व्हिसलब्लोअर के आग्रह और हॉटलाइन शिकायतों के बाद समीक्षा की शुरुआत की गई है.’’ आगे कहा गया कि समीक्षा के तहत अदालती आदेशों का पालन और गृह सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से व्यक्तिगत स्तर के र्दुव्यवहार से जुड़े आरोपों की जांच की जानी है. समीक्षा उस वक्त की जा रही है जब हर तरफ लोग ट्रंप के इस कदम के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं और चौतरफा आलोचना भी हुई है. ट्रंप के विवादित कार्यकारी आदेश के अनुसार ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के लोगों के अमेरिका में दाखिल होने पर कम से कम 90 दिनों तक के लिए रोक रहेगी.
और पढ़ें
Source: IOCL

























