एक्सप्लोरर

अमेरिका में सबसे ज़्यादा शिक्षित आबादी हिंदुओं की: सर्वे

77% के साथ कॉलेज की डिग्री वाले लोगों के मामले में सबसे बड़ी हिस्सेदारी हिंदुओं की है. अमेरिका में यूनिटेरियन नाम का एक और समूह है जिसके मुताबिक उसका किसी धर्म से सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं है और वो विभिन्न धर्मों के धार्मिक ग्रंथों में अपनी आस्था रखता है. ये समूह धार्मिक आधार पर अमेरिका में सबसे शिक्षित होने के मामले में दूसरे नंबर पर है.

वॉशिंगटन: अमेरिकी में एक नए अध्ययन में एक बड़ी जानकारी सामने आई है. इसके मुताबिक यूनिवर्सिटी की डिग्री के आधार पर हिंदू अमेरिका में सबसे ज़्यादा पढ़ा-लिखा धार्मिक तबका है. पीयू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए इस अध्ययन में चार साल की डिग्री को इस बात को तय करने का पैमाना माना गया है. इसके पीछे ये तर्क दिया गया है कि अमेरिका में आर्थिक सफलता के लिए चार साल की डिग्री को सबसे अहम कारक माना जाता है.

77% के साथ कॉलेज की डिग्री वाले लोगों के मामले में सबसे बड़ी हिस्सेदारी हिंदुओं की है. अमेरिका में  यूनिटेरियन नाम का एक और समूह है जिसके मुताबिक उसका किसी धर्म से सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं है और वो विभिन्न धर्मों के धार्मिक ग्रंथों में अपनी आस्था रखता है. ये समूह धार्मिक आधार पर अमेरिका में सबसे शिक्षित होने के मामले में दूसरे नंबर पर है. यहूदियों और एंग्लिकन चर्च के अनुयायी 59% के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं और एपिस्कोपल चर्च 56% के साथ टॉप पांच में है.

नास्तिक और (एगनॉस्टिक) अज्ञेयवादी 43% और 42% के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर हैं. वहीं, 39% के साथ मुसलमान और 26% के साथ कैथोलिक पांचवें और छठे नंबर पर हैं. अमेरिका अपनी जनसंख्या की धर्म आधारित आधिकारिक जनगणना नहीं करता है. लेकिन प्यू द्वारा 2014 में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक अमेरिका की 325 मिलियन की आबादी का 0.7% हिस्सा हिंदू हैं. कुछ और अनुमानों के मुताबिक ये संख्या 2 मिलियन से 3 मिलियन के करीब है.

वैसे तो अमेरिका में बड़ी संख्या में हिंदू भारतीय मूल के हैं लेकिन यहां भारत के अलावा ऐसे भी हिंदू हैं जो अफ्रीका और कैरिबियन के प्रवासी हैं, वही तुलसी गबार्ड जैसे हिंदू भी हैं जो हवाई से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य हैं. अमेरिका में भारतीय समुदाय ने मोटे तौर पर सबसे धनी और सबसे शिक्षित तबके के रूप में अपनी पहचान बनाई है और इसका सबसे बड़ा हिस्सा हिंदुओं का है.

प्यू के रिसर्च ने हिंदुओं और यहूदियों के बीच शिक्षा के उच्च स्तर के सहारे ये बताने की कोशिश की है कि इसी वजह से वो देश में सबसे अमीर भी हैं. इसने 2014 के अपने अध्ययन का हवाला देते हुए कहा, "शिक्षा और आर्थिक सफलता के बीच मजबूत संबंध को देखते हुए ये कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यहूदी और हिंदू अमेरिका में आर्थिक रूप से सबसे प्रतिष्ठित तबके हैं."

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget