एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: धर्मांतरण के दरिंदों के चंगुल में फंसी हिंदू लड़की अगवा, इमरान खान की पार्टी के लोगों पर शक

ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत ने फेसबुक पर दावा किया है कि 29 अगस्त को लड़की कॉलेज के लिए घर से निकली थी लेकिन उसके बाद से लापता है. अगवा लड़की के भाई ने दावा किया है कि वह अपनी क्लास के बाबर अमन नाम के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में लड़कियों पर अत्चाचार का सिलसिला जारी है. सिख लड़ी के धर्मांतरण के बाद अब एक हिंदू लड़की को भी जबरन मुसलमान बनाने की बात सामने आई है. पाकिस्तान के सिंध प्रांत की छात्रा को अगवा किया गया. फिर जबरन उससे इस्लाम कबूल कराने का आरोप लगा है. लड़की के धर्म परिवर्तन का आरोप इमरान खान की पार्टी तहरीके ए इंसाफ के लोगों पर लगा है.

जानकारी के मुताबिक अगवा छात्रा बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की छात्रा है और इस समय अंडर ग्रेजुएट कोर्स की पढ़ाई कर रही है. ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत ने फेसबुक पर दावा किया है कि 29 अगस्त को लड़की कॉलेज के लिए घर से निकली थी लेकिन उसके बाद से लापता है. अगवा लड़की के भाई ने दावा किया है कि वह अपनी क्लास के बाबर अमन नाम के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी.

अपहरण कांड के बाद पाकिस्तान पुलिस ने बाबर के भाई को हिरासत में लिया है. सूत्र बता रहे हैं कि इमरान की पार्टी तहरीके इंसाफ के कार्यकर्ता मिर्जा दिलाबर के स्यालकोट वाले घर पर है. इस कांड से तीन दिन पहले एक सिख लड़की जगजीत कौर को भी जबरन मुसलमान बनाने का खुलासा हो चुका है. जिस लड़के से जगजीत कौर की शादी कराई गई वो हाफिज सईद के लिए काम करता है.

सिख लड़की के अपहरण को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन पाकिस्तान में सिख लड़की अपहरण और धर्म परिवर्तन को लेकर आज बड़ी संख्या में सिखों ने दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोक के बाहर प्रदर्शन किया. अकाली दल नेता मनजिंदर सिरसा भी इस प्रदर्शन में मौजूद रहे. बता दें कि धर्मांतरण के लिए अगवा सिख लड़की को परिवार के हवाले करने पर पाकिस्तान ने झूठी खबर दी थी. मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया था कि लड़की परिवार को लौटाई नहीं गई, बल्कि सिर्फ दूर से दिखाई गई. इससे पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान ने लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया है.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करके दावा किया है, ‘’यह पाकिस्तान की प्रोपगैंडा मशीनरी का झूठ है. जगजीत कौर के माता-पिता को उनकी बेटी को गवर्नर हाउस में दूर से दिखाया गया था. पाकिस्तान ने झूठी ख़बरें फैलाईं, ताकि सिख लाहौर में होने वाले सिख सम्मेलन के दौरान विरोध प्रदर्शन न करें. लड़की अभी तक अपने माता-पिता के पास नहीं लौटी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget