एक्सप्लोरर

हामिद अंसारी रवांडा, युगांडा की पांच दिन की यात्रा पूरी कर स्वदेश रवाना, यात्रा को बताया लाभदायक

कम्पाला: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रवांडा और युगांडा की पांच दिन की यात्रा पूरी कर गुरुवार को भारत के लिए रवाना हो गए. इस दौरान भारत ने किगाली (रवांडा) में तीन प्रमुख द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए और दोनों पूर्वी अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग बढ़ाने का फैसला किया.

उपराष्ट्रपति युगांडा का तीन दिन का दौरा पूरा करने के बाद गुरुवार को रात राजधानी कम्पाला से स्वदेश के लिए रवाना हो गए. अंसारी ने यहां राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, उपराष्ट्रपति एडवर्ड किवानुका सिकंदी सहित शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं.

भारत और युगांडा ने उर्जा क्षेत्र में और अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए कर्मियों के प्रशिक्षण और परमाणु उर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए सहयोग बढ़ाने का फैसला किया. साथ ही संसाधन प्रचुर पूर्वी अफ्रीकी देश ने कारों के आयात को कम करने के लिए भारतीय कंपनियों से स्थानीय रूप से ऑटोमोबिल के विनिर्माण का आह्वान किया.

युगांडा के दौरे के अंतिम दिन उपराष्ट्रपति ने यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर जिंजा में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.

अंसारी रवांडा का तीन दिन का दौरा पूरा कर 21 फरवरी को कम्पाला पहुंचे थे. रवांडा की यात्रा के दौरान उन्होंने वहां राष्ट्रपति पॉल कगामे, सीनेट के सभापति बनार्ड मकुजा के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं और भारत-रवांडा व्यापार मंच में शामिल हुए.

मंच में भारत और रवांडा ने नवोन्मेष, उड्डयन और वीजा व्यवस्था के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए तीन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget