एक्सप्लोरर

रफ़ा क्रॉसिंग क्या है, गाज़ावासियों के लिए युद्ध से बचने की आखिरी उम्मीद

गाजा और मिस्त्र के बीच रफ़ा क्रॉसिंग स्थित है. यह मिस्त्र के सिनई से गाजा जुड़ा हुआ है. इस पर मिस्त्र का ही कंट्रोल है और यहां से आने-जाने के लिए लोगों को हमास और मिस्त्र की परमिशन की जरूरत होती है.

इजरायल और हमास के बीच 12 दिन से जंग चल रही है. 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने इजरायल पर धड़ा-धड़ रॉकेट दागे, जिसके बाद इजरायल ने आक्रामक रुख इख्तियार कर लिया. वह हमास के लड़ाकों को किसी कीमत पर नहीं बख्शने वाला. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी कह चुके हैं कि हमास को खत्म करके ही दम लेगें. गाजा में छिपे इसके लड़ाकों को मारने के लिए मिसाइलें, रॉकेट और बम से हमले हो रहे हैं. युद्ध के मैदान में इजरायल ने एक से बढ़कर एक हथियार उतार दिए हैं. इन हमलों ने गाजा को इस कदर तबाह कर दिया है कि यहां के नागरिक अपनी जान-बचाने के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं. 

इजरायल ने गाजा की सीमाओं को सील कर दिया है. खाने-पीने की चीजों और फ्यूल जैसे जरूरी सामानों की सप्लाई पर रोक लगा दी है. इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई भी बंद कर दी है. इस वक्त इजरायल का मकसद हमास को पूरी तरह से तहस-नहस करना है. हालांकि, इस सब में आम जनता को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. हमलों में सैकडों की मौत हो गई है. लोगों के घर तबाह हो गए हैं और वे सड़कों पर मारे-मारे फिर रहे हैं. इजरायल ने उन्हें उत्तरी गाजा से दक्षिणी गाजा में शिफ्ट होने के लिए कहा है, लेकिन क्या वहां वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं? पूरे गाजा पर हमास का कब्जा है और इजरायल पर हमास को खत्म करने का जुनून सवार है. ऐसे में फलस्तीनी नागरिकों के पास जान बचाने का आखिरी रास्ता सिर्फ रफ़ा क्रॉसिंग है, जो मिस्त्र के सिनाई से जुड़ा है. इसके रास्ते फलस्तीनी नागरिक संकटग्रस्त गाजा से मिस्त्र में जाकर अपनी जान बचा सकते हैं. आईए जानते हैं कि आखिर क्यों ऐसा कहा जा रहा है कि रफ़ा क्रॉसिंग गाज़ावासियों के लिए युद्ध से बचने की आखिरी उम्मीद है-

क्या है रफ़ा क्रॉसिंग?
गाजा पट्टी इजरायल, मिस्त्र और भूमध्य सागर से घिरा है. यह इजरायल के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में मौजूद है. गाजा पर हमास की हुकूमत चलती है, लेकिन जमीन, हवा और समुद्र के रास्ते यहां एंट्री के लिए इजरायल और मिस्त्र की परमिशन लेनी पड़ती है. जमीन पर गाजा पट्टी के तीन क्रॉसिंग बॉर्डर हैं- करीम अबू सलेम क्रॉसिंग, इरेज क्रॉसिंग और रफ़ा क्रॉसिंग. करीम अबू सलेम क्रॉसिंग और इरेज क्रॉसिंग पर इजरायल का नियंत्रण है, जबकि रफ़ा क्रॉसिंग के जरिए गाजा में आने और जाने पर मिस्त्र और हमास की परमिशन की जरूरत होती है. यह क्रॉसिंग बॉर्डर मिस्त्र के उत्तर में सिनाई रेगिस्तानी इलाके से मिलता है. गाजा और सिनाई के बीच 12.8 किलोमीटर लंबी बाड़ लगी है. 

रफ़ा क्रॉसिंग पर किसका कंट्रोल
साल 1948 में इजरायल और फलस्तीन के युद्ध के बाद मिस्त्र ने गाजा पर कब्जा कर लिया था. 1967 में फिर इजरायल और फलस्तीन के बीच लड़ाई हुई और गाजा का कंट्रोल इजरायल के पास आ गया. इजरायल ने यहां यहूदियों को सेटल कर दिया, लेकिन साल 2005 में उसने अपनी सेना और यहूदियों को यहां से वापस बुला लिया और 2007 में गाजा पर हमास का कंट्रोल हो गया. हालांकि, इसकी सीमाओं पर अभी भी इजरायल और मिस्त्र का ही कंट्रोल है. फिलहाल रफ़ा क्रॉसिंग भी बंद है. संयुक्त राष्ट्र मिस्त्र पर दबाव बना रहा है कि वह गाजा के लोगों के लिए रफ़ा क्रॉसिंग को खोल दे. 

गाजा में अब तक 3,500 मौतें
इजरायल समुद्र और जमीन पर स्थित अपने सभी क्रॉसिंग बॉर्डर सील कर दिए हैं. इजरायल हमास को पूरी तरह खत्म करना चाहता है इसलिए गाजा की सभी सीमाएं सील कर दी हैं ताकि लड़ाके यहां से बचकर भाग न सकें. गाजा पर इजरायल की तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं और इन हमलों में अब तक 3,500 जानें जा चुकी हैं और 9,700 लोग घायल हो चुके हैंय

यह भी पढ़ें:-
उत्‍तरी गाजा और दक्षिणी गाजा में क्‍या अंतर है, हमास का गढ़ कौन सा है, पूरी डिटेल के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget