एक्सप्लोरर

Hajj 2024: हज यात्रा पर गए मिस्र के नागरिकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, ट्रैवल एजेंटों पर चलेगा मुकदमा

Hajj Yatra 2024: मुसलमानों की पवित्र तीर्थयात्रा हज पर गए लोगों की इस बार एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जिसमें इजिप्ट के 500 से ज्यादा लोग शामिल हैं.

Egypt Action Against Travel Agents: मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने शनिवार (22 जून) को आदेश दिया कि 16 पर्यटन कम्पनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएं और उनके प्रबंधकों को तीर्थयात्रियों को अवैध रूप से मक्का ले जाने के लिए सरकारी अभियोजक के कार्यालय में भेज दिया जाए. सरकार का ये आदेश अलग-अलग देशों से हज के लिए पहुंचे 1100 लोगों की मौत की सूचना के बाद आया है, जिसमें मिस्र के 658 नागरिक भी शामिल हैं.

कैबिनेट ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री ने इन कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने, उनके प्रबंधकों को सरकारी अभियोजक के पास भेजने और उन पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है, ताकि इनके कारण मारे गए तीर्थयात्रियों के परिवारों को लाभ मिल सके." इसमें आगे कहा गया कि मिस्र के तीर्थयात्रियों की मौत में बढ़ोतरी इन ट्रैवल कंपनियों की वजह से हुई है. 

मंत्रालय ने ऐसा कंपनियों को किया था आगाह

अप्रैल में, सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने हज यात्रियों को धोखेबाज और हज कंपनियों के बारे में आगाह किया था और दोहराया था कि तीर्थयात्रा करने के लिए वैध हज वीजा जरूरी है. मंत्रालय ने ऐसी कंपनियों के बारे में चेतावनी दी थी कि हज 2024 के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनधिकृत सेवाओं का विज्ञापन कर रही हैं.

कैसे मिलता है हज परमिट?

हज परमिट कोटा प्रणाली के तहत देशों को आवंटित किए जाते हैं और लॉटरी सिस्टम के जरिए व्यक्तियों को बांटे जाते हैं. इस बीच जलवायु वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के एक स्वतंत्र समूह द्वारा किए गए त्वरित विश्लेषण के अनुसार, जलवायु परिवर्तन ने सऊदी अरब की घातक गर्मी को और बढ़ा दिया जिससे वहां का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया. वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक परिवर्तनशीलता ने संभवतः एक छोटी भूमिका निभायी है. पिछले कुछ हफ्तों में पूर्वी भूमध्य सागर और मध्य पूर्व के बड़े हिस्से में अत्यधिक तापमान का सामना करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें: Hajj 2024: हज में हिंदुस्तानियों की हालत खराब! गर्मी के कारण मारे गए हजारों लोगों में 98 भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget