एक्सप्लोरर

Haiti Violence: सड़कों पर बिखरी लाशें, चारों ओर खून-खराबा... धरती पर 'जहन्नुम' का दूसरा नाम बना हैती!

Haiti Violence: कैरेबियन में एक मुल्क है, जिसका नाम हैती है. इस देश की सुरक्षा व्यवस्था इतनी ज्यादा बिगड़ गई है कि यहां सरकार लोगों की रक्षा तक नहीं कर पा रही है.

Haiti News: किसी भी देश की सरकार के कुछ प्रमुख काम होते हैं. इसमें लोगों की सुरक्षा करना, बेहतर आर्थिक नीतियां बनाना और सभी को शांति से रहने का मौका देना शामिल है. मगर एक मुल्क ऐसा भी है, जहां सरकार तो है, मगर वह सिर्फ नाम की है. यहां देश चलाने का काम सरकार नहीं, बल्कि खतरनाक गैंग्स कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं कैरेबियाई मुल्क हैती की, जहां इन दिनों कत्लेआम मचा हुआ है. 

ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) ने हैती को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की है. इसमें बताया गया है कि देश में मानवाधिकार का इतना ज्यादा हनन हो रहा है कि ऐसा लगता है, जैसे कोई सरकार ही नहीं है. मालूम पड़ता है कि सरकार हथियारों से लैस रहने वाले गैंग्स से अपने नागरिकों की सुरक्षा ही नहीं कर पा रही है. गैंग्स का आतंक इतना ज्यादा है कि हैती में शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय फौज की जरूरत पड़ सकती है. 

HRW रिपोर्ट में क्या कहा गया? 

रिपोर्ट में बताया गया है कि हथियारबंद गैंग्स ने हाल के समय में 67 लोगों की हत्या की है. मरने वालों में महिलाएं-बच्चे भी शामिल हैं. लोगों के बीच खौफ का माहौल बनाने के लिए महिलाओं के साथ रेप किया जा रहा है. HRW के रिसर्चर नथाली कोट्रिनो ने कहा कि देश में फैली हिंसा, गरीबी और डर के माहौल को खत्म करने के लिए तुरंत कार्रवाई की जरूरत है. गैंग्स की हिंसा के चलते हैती में आज हर कोई डरा हुआ है. 

हैती में ऐसे हालात क्यों पैदा हुए? 

दरअसल, हैती में हालात बिगड़ने की शुरुआत 2021 में हुई, जब राष्ट्रपति जोवेनल मोइस की उनकी घर में घुसकर हत्या कर दी गई. इसकी वजह से देश में उथल-पुथल मच गया. राष्ट्रपति की हत्या लोगों के लिए सदमे की तरह था. लेकिन गैंग्स ने इसे एक मौके के तौर पर देखा और देश पर कंट्रोल करना शुरू कर दिया. इस वजह आए दिन अलग-अलग गैंग्स के सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंक मचाए रहते हैं.

कैसे हैं वर्तमान हालात?

हैती की आबादी 50 लाख के करीब है, मगर लोगों के लिए दो वक्त का खाना भी मुश्किल है. हैजा जैसी बीमारियां आम बात हो चुकी हैं. संयुक्त राष्ट्र की मानें तो 2023 के शुरुआती छह महीने में 2000 लोगों की हत्या की गई है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग अगवा कर लिए गए. देश में लगभग 150 गैंग्स हैं, जो राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस पर कब्जे के लिए एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. सड़कों पर खून-खराबा आम बात हो चुकी है.

सरकार क्या कर रही है?

हिंसा के बीच हैती की सरकार बिल्कुल गायब हो चुकी है. इसकी प्रमुख वजह ये है कि पुलिस और सरकारी अधिकारियों की सांठ-गांठ अपराधियों से है. यही वजह है कि गैंग्स के सदस्य अगर किसी की हत्या या रेप कर देते हैं, तो उन्हें पकड़ने वाला कोई नहीं है. महिलाओं पर अत्याचार आम बात हो चुकी है और पुलिस चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही है. जमीन पर सरकार का कोई रोल नहीं है. 

सरकार की नाकामयाबी का फायदा उठाकर गैंग्स सड़कों पर ही लाशों के टुकड़े कर रहे हैं और उन्हें आग के हवाल कर दे रहे हैं. ज्यादातर गैंग्स जी9 गठबंधन का हिस्सा हैं. पुलिस और सरकार से सुरक्षा नहीं मिलने पर लोग ऐसे संगठनों से जुड़ रहे हैं, जो अपराधियों का खात्मा करने में जुटी हुई हैं. अब तक ऐसे संगठनों ने 200 से ज्यादा अपराधियों को मौत के घाट उतार दिया है. 

यह भी पढ़ें: किम जोंग ने सेना को दिया युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget