एक्सप्लोरर

Greece Police: ग्रीस में दो पाकिस्तानी संदिग्ध गिरफ्तार, 26/11 की तरह हमले की कर रहे थे साजिश

Greece Police: ग्रीस पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्धों से जुड़े अपने बयान में कहा कि उनका उद्देश्य न केवल निर्दोष नागरिकों के जीवन को नुकसान पहुंचाना था, बल्कि देश में सुरक्षा की भावना को कमजोर करना था.

Greece Police Arrest Two Pakistani: ग्रीस पुलिस ने मंगलवार (28 मार्च) को दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया. इन लोगों के ऊपर कथित तौर पर देश में इजरायल और यहूदी ठिकानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमलों की योजना बनाने का आरोप है.

इजराइल की मोसाद जासूसी एजेंसी ने एक बयान में कहा कि दोनों एक ईरानी आतंकवादी नेटवर्क का हिस्सा थे. ग्रीक अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार हुए लोगों की उम्र 27 और 29 साल है. दोनों गिरफ्तार आरोपी को केंद्रीय एथेंस में पुलिस मुख्यालय में रखा गया है.

चबाड हाउस को बनाया था निशाना
स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों के अलावा एक तीसरा आरोपी भी है, जो ग्रीस में मौजूद नहीं है. उसकी खोजबीन की जा रही है. उसको पूछताछ में शामिल न होने का दोषी माना गया है. वहीं एक सरकारी अधिकारी ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि साजिश करने वालों की नजर एक मध्य एथेंस में मौजूद एक यहूदी रेस्तरां पर थी.

इसके अलावा रिपोर्टों के अनुसार उनका निशाना चबाड हाउस भी था, जिसमें कोषेर रेस्तरां शामिल है. ये रेस्तरां अन्य धार्मिक सेवाओं की मेजबानी भी करता है. पुलिस ने कहा कि संदिग्धों ने हाई प्रोफाइल का टारगेट सेट किया था और हमले की अंतिम तैयारी कर रहे थे. भारत के मुंबई में 26/11 के हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भी भारतीय महानगर के चबाड हाउस को ही निशाना बनाया था.

चार महीने से कर रहे थे जांच
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि उनका उद्देश्य न केवल निर्दोष नागरिकों के जीवन को नुकसान पहुंचाना था, बल्कि देश में सुरक्षा की भावना को कमजोर करना, सार्वजनिक संस्थानों को नुकसान पहुंचाना और [यूनान के] अंतरराष्ट्रीय संबंधों को खतरे में डालना था.

ग्रीस पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों संदिग्ध आरोपी पड़ोसी देश तुर्की से अवैध रूप से ग्रीस में दाखिल हुए और कम से कम चार महीने तक देश में रहे. उन्होंने इस दौरान अपनी प्लानिंग को ध्यान में रखते हुए दक्षिणी ग्रीस और जकिंथोस द्वीप पर कई साइटों की तलाशी ली. वहीं इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने साजिश को विफल करने के लिए ग्रीस को धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ें:Greece Train Accident: ग्रीस में भीषण ट्रेन हादसा, 32 लोगों की मौत, अभी और बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
धान की फसल के साथ इस फसल की इंटरक्रॉपिंग देती है सबसे ज्यादा मुनाफा, जान लें किसान
धान की फसल के साथ इस फसल की इंटरक्रॉपिंग देती है सबसे ज्यादा मुनाफा, जान लें किसान
Embed widget