एक्सप्लोरर

Google Search 2020: दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च किया गया 'क्यों', जानिए लोगों ने और क्या-क्या किया सर्च

गूगल का ‘इयर इन सर्च 2020’उन सवालों, आशंकाओं और चिंताओं की एक झलक देता है, जो कोरोनोवायरस महामारी काल में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा सर्च किए गए हैं. गूगल द्वारा जारी की गई एक वीडियो में भी दिखाया गया है कि पूरी दुनिया भर में सबसे ज्यादा ‘क्यों’(Why) को पहले से कहीं ज्यादा सर्च किया गया है. इस वीडियो को यूट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुक हैं.

ऐसा कहा जाता है कि अनिश्चितता के समय में लोग ‘अर्थ’ की तलाश करते हैं. इस साल, जैसा कि पूरी दुनिया कोरोनोवायरस महामारी से जूझ रही है, यह शायद थोड़ा हैरान कर देने वाली बात होगी कि साल 2020 में पहले से कहीं ज्यादा लोगों ने गूगल पर "क्यों" को सर्च किया . बता दें कि गूगल ने अपने वार्षिक "ईयर इन सर्च" के इस साल के एडिशन को जारी किया है, जो इन 12 महीनों में लोगों द्वारा सर्च इंजन पर खोजे गए पॉपुलर टर्म और सवालों पर बेस्ड है.

गूगल ने वीडियो भी जारी किया है

गौरतलब है कि गूगल का ‘इयर इन सर्च 2020’उन सवालों, आशंकाओं और चिंताओं की एक झलक देता है, जो कोरोनोवायरस महामारी काल में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा सर्च किए गए हैं. गूगल द्वारा जारी की गई एक वीडियो में भी दिखाया गया है कि पूरी दुनिया भर में सबसे ज्यादा ‘क्यों’(Why) को पहले से कहीं ज्यादा सर्च किया गया है. इस वीडियो को यूट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुक हैं.

इन सवालों को किया गया सबसे ज्यादा सर्च

कोरोना महामारी के इस साल में , यह ज्यादा चौंकाने वाली बात नहीं है कि कोविड-रिलेटिड सर्च गूगल पर सबसे ज्यादा की गई है. इसके अलावा गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए सवालों में से एक है कि  इसे कोविड -19 क्यों कहा जाता है? कई सवाल जैसे ‘ब्लैक लाइफ क्यों मैटर करती है’ और ‘ऑस्ट्रेलिया क्यों जल रहा है’? जैसे सवाल काफी सर्च किए गए हैं. इनके अलावा 2020 की महत्वपूर्ण घटनाओं और आंदोलनों की भी गूगल पर खोज की गई.

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग को सर्च किया गया

भारत की बात करें तो यहां कोरोनावायरस से भी ज्यादा इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर गूगल पर सर्च किया गया. इनके अलावा भारत में गूगल पर ‘पनीर कैसे बनाए’? ये भी सबसे ज्यादा सर्च किए गए सवालों में शामिल है.इसके अलावा कोरोना काल में लोगों को इम्यूनिटी के बारे में भी काफी अलर्ट देखा गया है. लोगों ने गूगल से इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं, ये सवाल भी काफी किया है. इसके अलावा भी कई सर्च ऐसे हैं, जो गूगल की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं.

ये सर्च भी रहे टॉप पर

इसके अलावा डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें और घर पर सेनेटाइजर कैसे बनाएं इन्हें भी गूगल पर इस साल काफी सर्च किया गया है. इसके अलावा गूगल पर भारतीयों ने यह भी जानना चाहा कि 'कोरोना वायरस क्या है?', 'बिनोद क्या है?', 'कोविड-19 क्या है?', 'प्लाज्मा थैरेपी क्या है?', 'हंता वायरस क्या है' और 'सीएए क्या है?'

विश्व स्तर पर,  दुनिया ने पहले से कहीं ज्यादा "कैसे मदद करें" की खोज की गई. इसके साथ ही मास्क इमोजी भी काफी ज्यादा सर्च किया गया और प्रैंक ऑन पैरेंट्स को भी गूगल पर काफी सर्च किया गया. आखिर में गूगल का ‘ईयर इन सर्च’ वीडियो एक उम्मीद भरे नोट पर समाप्त होता है.

ये भी पढ़ें पत्नी को ED से समन मिलने पर संजय राउत का ट्वीट- आ देखें जरा किसमें कितना है दम कांग्रेस के स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश रवाना, सुरजेवाला ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget