एक्सप्लोरर

गूगल ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे 48 कर्मचारियों को निकाला

मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों के नाम लिखे एक पत्र में कहा कि टेकनॉलजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने गलत व्यवहार के कारण अपने कर्मचारियों के खिलाफ यह कठोर कदम उठाया है.

सैन फ्रांसिस्को: गूगल ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे अपने 48 कर्मचारियों को निकाल दिया है. इनमें 13 लोग सीनियर मैनेजर के पद पर थे. 'बीबीसी' के अनुसार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों के नाम लिखे एक पत्र में कहा कि टेकनॉलजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने गलत व्यवहार के कारण अपने कर्मचारियों के खिलाफ यह कठोर कदम उठाया है.

पिचई ने यह पत्र 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के जवाब में लिखा, जिसमें कहा गया था कि एंड्रॉयड निर्माता एंडी रुबिन को उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बदले नौ करोड़ डॉलर का एक्जिट पैकेज देकर विदा किया गया था. एक अखबार में हालांकि रुबिन के प्रवक्ता सैम सिंगर ने इन आरोपों का खंडन किया. सैम ने कहा कि रुबिन ने प्लेग्राउंड नामक एक इंटरप्राइज शुरू करने के लिए 2014 में एपल को छोड़ने का फैसला किया था.

पिचई ने अपने पत्र में कहा कि गूगल अपने कर्मचारियों को एक सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल प्रदान करने को लेकर बहुत गंभीर है. हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम यौन उत्पीड़न या दुर्व्यवहार से जुड़ी शिकायतों पर गौर करते हैं और पूरी जांच कर कार्रवाई करते हैं. पिचई ने कहा कि पिछले दो सालों में कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों में से किसी को भी एक्जिट पैकेज नहीं मिला था.

रुबिन पर 2013 में एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद गूगल के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरी पेज ने उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा था.

ये भी देखें

सच्ची घटना: बुराड़ी के 'भूतहा' घर का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget