एक्सप्लोरर

H-1B Visa News: कनाडा जाने वालों के लिए खुशखबरी, आपके पास है H-1B वीजा तो परिवार के साथ ले सकेंगे इस स्‍कीम का फायदा

H-1B Visa: H-1B वीजा धारकों के लिए अमेरिका का पड़ोसी देश कनाडा अपने द्वार खोलेगा. कनाडा के आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्रालय ने घोषणा की है- वीजा धारकों के परिवार के सदस्यों को भी फायदा होगा.

Canada work-permit stream for H-1B Visa: भारतीय युवाओं में अमेरिका-कनाडा जैसे बड़े देशों में जाने का रुझान बढ़ा है. पिछले दिनों पीएम मोदी के राजकीय दौरे के दौरान अमेरिकी सरकार (US Govt) ने H-1B वीजा नियमों को आसान करने की बात कही, साथ ही घोषणा की कि अब H-1B वीजा अमेरिका (USA) में ही रिन्यू हो जाएगा और लोगों को इसके लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा. अब कनाडा (Canada) की सरकार ने भी H-1B वीजा धारकों के लिए कनाडा का बड़ा कदम उठाया है, जिसका वीजा धारकों के परिवारों को भी फायदा होगा. 

कनाडा के आव्रजन मंत्री सीन फ्रेजर ने घोषणा की कि सरकार 10,000 अमेरिकी H-1B वीजा धारकों को देश में आकर काम करने की अनुमति देने के लिए एक खुली वर्क-परमिट स्ट्रीम बनाएगी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में, कनाडा के आव्रजन-शरणार्थी और नागरिकता मंत्रालय ने कहा कि हमारा वीजा प्रोग्राम H-1B वीजा धारकों के परिवार के सदस्यों के लिए अध्ययन या कार्य परमिट भी प्रदान करेगा.


H-1B Visa News: कनाडा जाने वालों के लिए खुशखबरी, आपके पास है H-1B वीजा तो परिवार के साथ ले सकेंगे इस स्‍कीम का फायदा

अमेरिका का H-1B वीजा रखने वालों को कनाडा में भी प्राथमिकता मिलेगी
CBC न्यूज के अनुसार, कनाडाई मंत्रालय ने कहा, "भारत जैसे देशों के हजारों कर्मचारी हाई-टेक क्षेत्रों में उन कंपनियों में कार्यरत हैं जिनका कनाडा और अमेरिका दोनों में बड़ा परिचालन है, और अमेरिका में काम करने वाले लोग अक्सर H-1B विशेष व्यवसाय वीजा रखते हैं. नए फैसले के तहत अब हमारे यहां स्वीकृत आवेदकों को 3 साल तक की अवधि का ओपन वर्क परमिट मिलेगा." H-1B से जुड़ी विज्ञप्ति में कहा गया, ''अमेरिका में 16 जुलाई 2023 तक, विशेष व्यवसाय वीजा धारक और उनके साथ आने वाले परिवार के सदस्य कनाडा आने के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे.'' विज्ञप्ति में आगे कहा गया, "वे कनाडा में कहीं भी लगभग किसी भी नियोक्ता के लिए काम करने में सक्षम होंगे. उनके पति या पत्नी और आश्रित भी आवश्यकतानुसार कार्य या अध्ययन परमिट के साथ अस्थायी निवासी वीजा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे."

कनाडाई सरकार तैयार कर रही है ऐसी खास इमिग्रेशन स्ट्रीम 
कनाडा के मंत्री सीन फ्रेजर ने कहा कि इस साल के अंत तक, हमारी सरकार दुनिया के कुछ सबसे प्रतिभाशाली लोगों के लिए एक इमिग्रेशन स्ट्रीम विकसित करेगी जो तकनीकी कंपनियों के लिए काम करने के लिए कनाडा आ सकेंगे, उनके पास चाहे नौकरी हो या न हो. हालाँकि, मंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस तरह की योजना का कौन पात्र होगा या कितने लोगों को प्रवेश दिया जाएगा. 

H-1B वीजा अमेरिका जाने वाले विदेशी नागरिकों के जरूरी 
अमेरिका का H-1B वीजा विदेशी नागरिकों को प्रौद्योगिकी क्षेत्र सहित कुछ विशेष व्यवसायों में अस्थायी रूप से अमेरिका में काम करने की अनुमति देता है. कोरोना महामारी से पहले टेक कंपनियों ने जमकर भर्तियां कीं, लेकिन उसके बाद से बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया. इससे बहुत से H-1B वीजा धारक नई नौकरियां ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: H-1B Visa: अब America में ही रिन्यू होंगे H-1B वीजा, PM Modi के राजकीय दौरे के बाद भारतीयों के लिए आई खुशखबरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget