एक्सप्लोरर

'मैं ओसामा बिन लादेन से कभी नहीं मिला', ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में शामिल अब्दुल रहमान मक्की ने जारी किया वीडियो

Abdul Rehman Makki को 2019 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किया गया था. मक्की को टेरर फंडिंग के आरोप में नवंबर और दिसंबर 2020 में दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराया गया था.

Global Terrorist Abdul Rehman Makki: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी लीडर अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट की सूची में शामिल कर दिया है. वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद अब्लुद रहमान मक्की ने लाहौर (पाकिस्तान) की कोट लखपत जेल एक वीडियो जारी किया. वीडियो में उसने अल कायदा या इस्लामिक स्टेट से किसी भी तरह के लिंक से इनकार किया.

पीटीआई ने मक्की के हवाले से कहा, "मेरा मानना ​​है कि मेरी लिस्टिंग का आधार भारत सरकार की गलत सूचना पर आधारित है. मैं ओसामा बिन लादेन, अयमान अल-जवाहिरी या अब्दुल्ला आजम से कभी नहीं मिला, जैसा कि कुछ रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है."

मक्की 2019 में हुआ था गिरफ्तार

मक्की को 2019 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किया गया था और टेरर फंडिंग (Terror Funding) के आरोप में नवंबर और दिसंबर 2020 में दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराया गया था. वह सईद और कुछ अन्य LeT और JuD के वरिष्ठ नेताओं के साथ आतंकी वित्त मामलों में सजा काट रहा है.

अल-कायदा और ISIS का जिक्र कर ये बोला मक्की

मक्की ने कहा कि वो अल-कायदा और आईएसआईएस (ISIS) के विचारों और कार्यों को पूरी तरह से अलग मानता है. उसने कहा, "मैं इस तरह के समूहों द्वारा किए गए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा की निंदा करता हूं. मैं कश्मीर के संबंध में पाकिस्तानी सरकार की प्रमुख स्थिति में विश्वास करता हूं."

'तय प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ'

UNSC के फैसले पर खेद जताते हुए मक्की ने कहा, "इन लिस्टिंग के संबंध में न तो किसी तय प्रक्रिया का पालन किया गया और न ही जानकारी दी गई." मक्की 1980 के दशक में इस्लामिक यूनिवर्सिटी इस्लामाबाद (Islamic University Islamabad) के एक संकाय सदस्य होने के आरोपों से भी इनकार किया, जहां उस पर अल कायदा के नेताओं या अफगान कमांडरों से मिलने का आरोप लगाया गया था.

ये भी पढ़ें- Lula da Silva US Visit: ब्राजील के नए राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा 10 फरवरी को करेंगे अमेरिका की यात्रा, बाइडेन से इन मुद्दों पर होगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget