एक्सप्लोरर

जर्मनी के एक राज्य ने स्कूली छात्राओं के बुर्का पहनने पर लगाया प्रतिबंध, कहा- आजाद समाज में इसकी जगह नहीं

जर्मनी में सत्ताधारी दल लंबे समय से इस तरह के प्रतिबंध की मांग करता रहा है.फ्रांस, नीदरलैंड्स समेत यूरोप के कुछ अन्य देशों में भी अलग-अलग स्तर पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

जर्मनी के एक राज्य ने अपने स्कूलों में छात्राओं के बुर्का या नकाब पहनने पर रोक लगा दी है. जर्मनी के पश्चिमी प्रांत बाडन वुर्टमबर्ग (Baden-Wurttenberg) ने राज्य की सभी स्कूलों में पूरी तरह से चेहरों को ढ़कने वाले नकाब या बुर्का पर प्रतिबंध लगा दिया. राज्य के मुताबिक एक आजाद समाज में इसकी जगह नहीं है. जर्मनी में महिलाओँ के नकाब पहनने के मुद्दे पर लंबे समय से बहस चल रही है. ये प्रतिबंध राज्य के सभी प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं पर लागू होगा.

सिर्फ स्कूल स्तर पर लागू है फैसला

इस राज्य में पहले से ही टीचरों के लिए भी इस तरह के नकाबों पर प्रतिबंध लगा हुआ है. राज्य के प्रीमियर विनफ्राइड क्रेत्शमान (Winfried Kretschmann) ने इस फैसले के एलान के साथ कहा कि भले ही राज्य में शायद ही कोई छात्रा नकाब ओढ़े हुए रहती है, लेकिन अपवाद की स्थिति से बचने के लिए इस पर प्रतिबंध लगाना जरूरी था.

जर्मनी में सत्ताधारी दल लंबे समय से इस तरह के प्रतिबंध की मांग करता रहा है लेकिन विपक्षी दलों में इसको लेकर एक राय नहीं रही है.

बाडन वुर्टमबर्ग के प्रीमियर विनफ्राइड ने साथ ही कहा कि इस तरह के नकाब रूढ़िवादी मुस्लिम परिवारों की महिलाएं और बच्चियां पहनती हैं, लेकिन एक आजाद समाज में इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती. हालांकि यूनिवर्सिटी स्तर पर ये लागू नहीं हुआ और विनफ्राइड का मानना है कि वहां इसे लागू करना जटिल काम है.

हैम्बर्ग में कोर्ट ने पलटा था फैसला

इसी साल फरवरी में जर्मनी के ही हैम्बर्ग राज्य में भी एक स्कूल ने छात्राओं के नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन स्थानीय कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया था. इसके बाद राज्य के सीनेटर ने कहा था कि वो राज्य के कानून में बदलाव करेंगे.

फ्रांस, नीदरलैंड्स समेत यूरोप के कुछ अन्य देशों में भी अलग-अलग स्तर पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

ये भी पढ़ें

कोरोना के खिलाफ साझा लड़ाई लगेंगे भारत-इजरायल, इजरायली टीम करेंगी भारत दौरा

अमेरिका में चीन के और वाणिज्य दूतावास हो सकते हैं बंद, जानें राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
श्रीलंका पहुंचे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री, 'पड़ोसी पहले' नीति पर दिया जोर
श्रीलंका पहुंचे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री, 'पड़ोसी पहले' नीति पर दिया जोर
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget