एक्सप्लोरर

George Floyd murder Case: मिनियापोलिस पुलिस 'अत्यधिक' बल का प्रयोग कर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाती है, अमेरिकी न्याय विभाग ने किया दावा

George Floyd Murder Case: जॉर्ज फ्लॉयड मर्डर केस में पहले से ही अमेरिकी पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन सजा काट रहे हैं. अब अमेरिकी न्याय विभाग ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं.

George Floyd killing: अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के तीन साल बाद अमेरिकी न्याय विभाग ने माना कि मिनियापोलिस में पुलिस नियमित रूप से अत्यधिक बल का प्रयोग करती है. न्याय विभाग ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करने के साथ अश्वेत और मूल अमेरिकी लोगों के खिलाफ भेदभाव करती है. उसके गलत बेहद गलत व्यवहार करती है. 

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के तीन साल बाद कहा कि मिनियापोलिस पुलिस विभाग में सुधार की गुंजाईश है. मालूम हो कि जॉर्ज फ्लॉयड मर्डर केस में पहले से ही अमेरिकी पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन सजा काट रहे हैं. दरअसल, मामला साल 2020 का है, जब अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड को पुलिस ने नकली नोट के इस्तेमाल की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि इसी दौरान पुलिस और जॉर्ज फ्लॉयड में झड़प हुई. 

सोशल मीडिया पर मचा था बवाल 

तब अमेरिकी पुलिस के अधिकारी डेरेक चाउविन ने फ्लॉयड को जमीन पर पटक दिया और उनके गर्दन को घुटनों से दबा दिया. इससे फ्लॉयड की मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस मामले में न्याय विभाग ने शुक्रवार को कहा कि जांच के दौरान हमने पाया कि मिनियापोलिस पुलिस विभाग नियमित रूप से अत्यधिक बल का उपयोग करती है. पुलिस तब भी बल का प्रयोग करती है, जब कोई बल आवश्यक काम नहीं होता है. जिसमें अन्यायपूर्ण घातक बल का अनुचित उपयोग भी शामिल है. 

संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करती है पुलिस: कोर्ट 

न्याय विभाग ने कहा कि रिपोर्ट में पाया गया कि पुलिस के अधिकारी अक्सर नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करते है. इससे पहले मिनियापोलिस में कई लोगों ने शिकायत की थी कि फ्लॉयड के खिलाफ चाउविन द्वारा बल का अत्यधिक उपयोग कोई असाधारण मामला नहीं था, बल्कि शहर के पुलिस अधिकारियों द्वारा अश्वेत लोगों के अधिकारों का हनन करना आम बात है. 

गौरतलब है कि अमेरिकी कोर्ट ने  जॉर्ज फ्लॉयड की मौत  के मामले में डेरेक चाउविन को दोषी करार दिया था. उन्हें 22.5 साल की सजा सुनाई गई थी. कोर्ट ने डेरेक चाउविन को तीन आरोपों में दोषी पाया गया था. उन्हें दूसरे दर्जे की गैर-इरादतन हत्या, तीसरे दर्जे की हत्या और दूसरे दर्जे की निर्मम हत्या का दोषी पाया गया था. 

ये भी पढ़ें: Journalists in Afghanistan: अफगानिस्तान में महिला पत्रकारों को नहीं मिल रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाने की अनुमति, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मित माछर की बहादुरी का फैन हुआ अमेरिका, तारीफ करते हुए कहा- 'गर्व है'
स्मित माछर की बहादुरी का फैन हुआ अमेरिका, तारीफ करते हुए कहा- 'गर्व है'
'दुनिया के लिए हीरो...' नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को दिया स्वतंत्रता दिवस का न्योता
'दुनिया के लिए हीरो...' नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को दिया स्वतंत्रता दिवस का न्योता
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
स्मित माछर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, माथा चूमा, बोले - 'हमें गर्व है कि...'
स्मित माछर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, माथा चूमा, बोले - 'हमें गर्व है कि...'

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget