एक्सप्लोरर

Gaza ceasefire: 'गाजा में कल लग सकता है युद्धविराम, अगर...', जो बाइडेन का हमास को अल्टीमेटम

Gaza ceasefire: इजरायल-हमास युद्धविराम को लेकर कई देशों ने काफी प्रयास किया, लेकिन सारे प्रयास फेल नजर आए. अब जो बाइडेन ने युद्धविराम को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Gaza ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल-हमास युद्ध को लेकर बड़ी बात कही है. शनिवार को उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूह हमास अगर इजरायली बंधकों को रिहा कर दे तो कल युद्ध समाप्त हो सकता है. शुक्रवार को भी तीन कार्यक्रमों में पत्रकार बाइडेन से इजरायल-हमास युद्ध से जुड़े सवाल कर रहे थे लेकिन उन्होंने जवाब शनिवार को दिया. बाइडेन ने सिएटल के बाहर एक पूर्व माइक्रोसॉफ्ट कार्यकारी के घर पर यह बयान दिया.

जो बाइडेन जिस समय इजरायल-हमास युद्ध को लेकर बयान दे रहे थे, मौके पर करीब 100 लोग मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि 'इजरायल ने उनसे कहा है कि यह हमास पर निर्भर है, अगर वे युद्धविराम चाहते हैं, तो हम इसे कल समाप्त कर सकते हैं.' इसके अलावा राष्ट्रपति बुधवार को इजरायल को चेतावनी दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि यदि इजरायल की सेना दक्षिणी गाजा में राफा शहर पर हमला करती है तो वह तोपखाने के गोले और अन्य हथियारों की आपूर्ति बंद कर देंगे, क्योंकि वह ये नहीं सुनना चाहते कि अमेरिकी बम गिराने से नागरिक मारे गए थे.

युद्धविराम को लेकर हुई वार्ता विफल
बाइडेन ने सीएनएन के साथ एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा, 'अगर वे राफा में जाते हैं, तो मैं उन हथियारों की आपूर्ति नहीं कर रहा हूं जिनका इस्तेमाल शहरों से निपटने के लिए किया गया है.' इसके अलावा इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध को समाप्त करने के लेकर कई अप्रत्यक्ष वार्ता हुई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल सका. कई दौर की वार्ता के बावजूद इजरायल और हमास युद्धविराम समझौते पर पहुंचने में विफल रहे हैं.

इजरायल-हमास युद्ध में मौत का आंकड़ा
7 अक्टूबर को हमास आतंकवादियों ने दक्षिणी इजरायल पर हमला के दौरान लगभग 250 इजरायली नागरिकों का अपहरण कर लिया था. इजरायली अधिकारियों का कहना है कि उनमें से 128 अभी भी फिलिस्तीनी क्षेत्र में बंदी बनाए गए हैं, इनमें से कम से कम 36 मर चुके हैं. आधिकारिक इजरायली आंकड़ों के अनुसार, हमास के हमले में 1170 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे. दूसरी तरफ हमास की तरफ से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में अब तक कम से कम 34,971 लोग मारे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: हमास ने जारी किया गाजा में बंधक बनाए गए शख्स का वीडियो, कहा- 'वक्त बीतता जा रहा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget