एक्सप्लोरर

Mehul Choksi Fear: भगोड़े मेहुल चोकसी को सता रहा है दोबारा किडनैपिंग का डर, कहा- मेरी खराब सेहत कुछ भी करने की इजाजत नहीं देती

Mehul Choksi Fears Kidnapping: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डर सता रहा है कि उसका फिर से अपहरण किया जा सकता है और उसे गुयाना ले जाया जा सकता है.

Mehul Choksi Fear Of Kidnapping: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डर सता रहा है कि उसका फिर से अपहरण किया जा सकता है और उसे गुयाना ले जाया जा सकता है. समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में चोकसी ने कहा, "मेरा एक बार फिर से जबरन अपहरण किया जा सकता है और गुयाना ले जाया जा सकता है, जहां भारत की स्थिति मजबूत है, जिसका इस्तेमाल मुझे गैरकानूनी और अवैध तरीके से दूर करने के लिए किया जा सकता है."

'मेरा खराब स्वास्थ्य मुझे कहीं और जाने की इजाजत नहीं देता'
चोकसी ने आरोप लगाया, "मैं वर्तमान में एंटीगुआ के अपने घर की सीमा तक ही सीमित हूं. मेरा खराब स्वास्थ्य मुझे कहीं और जाने की इजाजत नहीं देता है. भारतीयों के हाथों मुझे जो दर्दनाक अनुभव हुआ, वह अपरिवर्तनीय गिरावट का कारण बना है." चोकसी ने कहा, 'मैं अपने मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति के लिए मदद मांग रहा हूं क्योंकि मैं लगातार डरा हुआ हूं. पिछले कुछ महीनों में अपने अनुभवों के सदमे से स्तब्ध हूं. 

'मुझे विश्वास है कि मैं जीतूंगा'
उसने कहा, 'मैं अपने डॉक्टरों की सिफारिशों के बावजूद अपने घर से बाहर कदम रखने में असमर्थ हूं और मैं अब हर कीमत पर लाइमलाइट से बचना चाहता हूं. मेरा खराब स्वास्थ्य मुझे जाने और कुछ भी करने की अनुमति नहीं देता है.' चोकसी ने कहा, 'मेरे वकील एंटीगुआ और डोमिनिका, दोनों जगह केस लड़ रहे हैं. मुझे विश्वास है कि मैं जीतूंगा क्योंकि मैं एक एंटीगुआन नागरिक हूं जिसे मेरी इच्छा के विरुद्ध एक अलग देश में किडनैप किया गया.'

'मुझे यकीन है कि अंत में न्याय होगा'
चोकसी ने कहा कि यह देखने वाली बात है कि कुछ सरकारें मेरी मौजूदगी को सुरक्षित करने के लिए किस हद तक जाने को तैयार हैं, लेकिन मैं कॉमनवेल्थ देशों की कानूनी व्यवस्था में पूर्ण विश्वास रखता हूं और मुझे यकीन है कि अंत में न्याय होगा."

23 मई को लापता हुआ था चोकसी
बता दें कि चोकसी इस साल 23 मई को रात के खाने के लिए बाहर जाने के बाद एंटीगुआ से लापता हो गया था और फिर डोमिनिका में मिला था. यहां उस पर पुलिस ने अवैध प्रवेश का आरोप लगाया था. वह पीएनबी से 13500 करोड़ का घोटाला करके भारत से भागा हुआ एक भगोड़ा है.

यह भी पढ़ें-

Share Market Update: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मामूली गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार

PF सब्सक्राइबर्स हों अलर्ट! 30 नवंबर तक ये काम नहीं किया तो होगी बड़ी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget