एक्सप्लोरर

अविश्वास प्रस्ताव से बौखलाए पाकिस्तानी पीएम इमरान खान, बताया कौन होगा उनका अगला निशाना

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान अपने खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार को लेकर जरदारी को निशाना बनाएंगे.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि संसद में विश्वास मत जीतने के बाद वह पूर्व राष्ट्रपति और नेता प्रतिपक्ष आसिफ अली जरदारी को कथित भ्रष्टाचार को लेकर निशाना बनायेंगे. विपक्षी दलों की ओर से संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किये जाने के एक दिन बाद 69 वर्षीय इमरान खान ने कराची का दौरा किया और समर्थन हासिल करने के लिए मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट के नेताओं से मुलाकात की. बढ़ती महंगाई के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इमरान को उनके पद से हटाने के लिए यह अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है.

जियो न्यूज के मुताबिक गवर्नर भवन में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इमरान ने दावा किया कि यह प्रस्ताव विपक्ष की ‘राजनीतिक मौत’ है. दिनभर के कराची दौरे में प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने दल के लोगों से कह रहे थे कि विपक्ष ने वहीं किया जिसके लिए वह प्रार्थना कर रहे थे.

उन्होंने कहा, "अभी तक मेरे हाथ बंधे हुए थे, लेकिन अब हथकड़ी टूट गई है, मेरा पहला निशाना आसिफ अली जरदारी होंगे जो लंबे समय से मेरी बंदूक के निशने पर हैं." जरदारी पर हमला करते हुए उन्होंने दावा किया कि पीपीपी के सह-अध्यक्ष अन्याय करते हैं, चोरी करते हैं और हर चीज पर कमीशन लेते हैं. इमरान ने कहा, "आसिफ जरदारी, तुम्हारा समय आ गया है."

इमरान खान ने आरोप लगाया कि पूर्व राष्ट्रपति अपने साथ 'पैसे की बाल्टी' लेकर घूमते हैं और पीटीआई सांसदों को खरीदने के लिए 20 करोड़ रुपये रखे हैं. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के लगभग 100 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव को मंगलवार को नेशनल असेंबली में पेश किया गया.

इमरान गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं और अगर कुछ सहयोगी दल पाला बदलने का फैसला करते हैं, तो इमरान को कुर्सी से हटाया जा सकता है. संसद में इमरान ने विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ को 'बूट पॉलिश' करने वाला करार दिया. उन्होंने कहा कि शाहबाज ने पीपीपी के साथ हाथ मिलाया था, क्योंकि उन्हें पता था कि उनका समय खत्म हो गया है.

खान ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद विपक्ष के तीन बड़े नेताओं जरदारी, शाहबाज और फजलुर को जेल भेजेगी, जहां उन्हें लंबे समय तक रहना चाहिए था. इमरान ने कहा कि विपक्ष को मजबूत करने में कई बाहरी देशों का भी हाथ हो सकता है.

इसे भी पढ़ेंः
EVM को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों के बाद इस अधिकारी पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

MCD Election: एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा फिलहाल टली, सीएम केजरीवाल बोले- बीजेपी ने हार मानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल

Embed widget