एक्सप्लोरर

अमेरिका के सबसे खतरनाक फाइटर जेट F-35 पर भारी पड़ा राफेल; डॉगफाइट में कर दिया चित!

Rafale vs F-35: फिनलैंड ने जून 2025 में पहली बार बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास अटलांटिक ट्राइडेंट की मेजबानी की. अभ्यास के दौरान फ्रांसीसी राफेल ने अमेरिकी F-35 को एक मुकाबले में मात दी.

फिनलैंड ने जून 2025 में पहली बार बहुराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास अटलांटिक ट्राइडेंट की मेजबानी की. यह नाटो के तहत हुआ, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की वायु सेनाओं ने भाग लिया. इसका उद्देश्य था उच्च तीव्रता वाले परिदृश्यों में सहयोग और इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूत करना.

अभ्यास के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान खींचा एक काल्पनिक हवाई युद्ध ने जिसमें फ्रांसीसी राफेल ने अमेरिकी F-35 को करीबी लड़ाई (डॉगफाइट) में हरा दिया. यह घटना प्रतीकात्मक थी और दर्शाती है कि जहां राफेल पास की लड़ाई में फुर्ती और चुस्ती से फायदा लेता है, वहीं F-35 असल में दुश्मन को दूर से निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है.

क्या है राफेल की ताकत?

फ्रांस का राफेल फाइटर जेट डसॉल्ट एविएशन द्वारा बनाया गया एक 4.5 पीढ़ी का मल्टीरोल विमान है. इसकी खासियत है डेल्टा विंग और कैनार्ड डिजाइन, जो इसे बेहद फुर्तीला बनाते हैं. यह 9 टन वजन तक हथियार ले सकता है, जिनमें MICA, METEOR एयर-टू-एयर मिसाइलें, SCALP क्रूज़ मिसाइल, एक्सोसेट एंटी-शिप मिसाइल और लेजर गाइडेड बम शामिल हैं. इसमें लगे दो M88-2 इंजन इसे 1,800 किमी/घंटा की रफ्तार और 3,700 किमी की रेंज देते हैं. इसका SPECTRA इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, AESA रडार और फ्रंटल ऑप्ट्रॉनिक्स इसे हवाई और जमीनी खतरों से बचने में मदद करते हैं. इसी वजह से इसे 'Omnirole Fighter' भी कहा जाता है.

अमेरिका के सबसे खतरनाक फाइटर जेट F-35 पर भारी पड़ा राफेल; डॉगफाइट में कर दिया चित!

F-35 की कितनी है स्पीड और रेंज? 

अमेरिका का F-35 लाइटनिंग-II लॉकहीड मार्टिन द्वारा बनाया गया 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर है. इसका डिजाइन रडार से बचने पर केंद्रित है. एक F135 इंजन इसे मैक 1.6 (1900KM/H) की स्पीड और 2,220 किमी की रेंज देता है. हथियारों में यह AIM-120 AMRAAM, AIM-9X, JDAM और AGM-88 HARM जैसी मिसाइलें इस्तेमाल करता है. इसकी असली ताकत है इसके इंटीग्रेटेड सेंसर और डेटा लिंक - AESA रडार, 360° DAS कैमरे, EOTS सेंसर और हेल्मेट-माउंटेड डिस्प्ले, जो पायलट को रीयल टाइम टैक्टिकल जानकारी देता है. इसका मकसद है दुश्मन को दिखाई देने से पहले ही मार गिराना.

क्यों अलग हैं दोनों की लड़ाई की शैली?
armyrecognition वेबसाइट के मुताबिक, राफेल पास की लड़ाई (Dogfight) में चुस्ती और तेज मोड़ से जीत सकता है. F-35 को लॉन्ग रेंज BVR (Beyond Visual Range) लड़ाई के लिए डिजाइन किया गया है. आधुनिक युद्धों में आम तौर पर लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया जाता है और डॉगफाइट कम ही देखने को मिलती है.

क्यों अभी भी सिखाई जाती है डॉगफाइट?

भले ही आधुनिक युद्धों में डॉगफाइट दुर्लभ हो फिर भी इसे सिखाया जाता है और अभ्यास में शामिल किया जाता है क्योंंकि युद्ध कभी भी पूरी तरह अनुमानित नहीं होते. किसी अप्रत्याशित स्थिति में पायलट को क्लोज कॉम्बैट लड़ने के लिए भी तैयार रहना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
Xप्लेन: ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
एक्सप्रेसवे से लेकर बिल्डिंग पानी में डूबी, 36 घंटे की बारिश से रावलपिंडी बेहाल
एक्सप्रेसवे से लेकर बिल्डिंग पानी में डूबी, 36 घंटे की बारिश से रावलपिंडी बेहाल
ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान
ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget