एक्सप्लोरर

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुस्लिम नेताओं को दिया अल्टीमेटम, कहा 'प्रजातांत्रिक मूल्यों' को स्वीकार करें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश भर के मुस्लिम नेताओं को कट्टरपंथी इस्लाम के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी मुहिम का हिस्सा बनने के लिए कहा है.

पेरिसः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश भर के मुस्लिम नेताओं से कट्टरपंथी इस्लाम के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी मुहिम के हिस्से के रूप में 'प्रजातांत्रिक मूल्यों के चार्टर' को स्वीकार करने के लिए कहा है. मैक्रों ने चार्टर को स्वीकार करने के लिए फ्रेंच काउंसिल ऑफ द मुस्लिम फेथ (सीएफसीएम) को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है, जिसमें कहा जाएगा कि इस्लाम धर्म है और न कि राजनीतिक आंदोलन, इसका मकसद मुस्लिम समूहों में 'विदेशी हस्तक्षेप' को भी रोकना है.

यह कदम देश भर में एक महीने से भी कम समय में तीन इस्लामिक आतंकवादी हमलों के बाद उठाया गया है. एक हमले में 47 वर्षीय एक स्कूल शिक्षक सैमुअल पैटी का सिर एक 18 साल के चेचन शरणार्थी द्वारा काट दिया गया. पैटी ने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून कक्षा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अपने छात्रों को दिखाए थे.

एक फ्रांसीसी दैनिक ले मोंडे द्वारा प्रकाशित ईमेल्स में खुलासा किया गया कि पैटी ने अपनी कक्षा में कार्टून दिखाए जाने के कुछ दिनों बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कोई और शिक्षा देने की अनिच्छा प्रकट की थी. पैटी ने एक ईमेल में लिखा था, यह वास्तव में चिंताजनक है और विशेष रूप से वह एक ऐसे परिवार से आता है, जिसका बच्चा मेरे लेसन में नहीं था और वह कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे मैं जानता हूं. यह एक दुर्भावनापूर्ण अफवाह बन गया है."

उन्होंने एक अलग ईमेल में लिखा था, "मैं इस विषय पर अब और अध्यापन नहीं करूंगा. मैं शिक्षण के लिए एक विषय के रूप में एक और फ्रीडम का चयन करूंगा." पैटी का सिर काटकर हत्या करने की घटना पर फ्रांसीसी सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. पुलिस ने उन व्यक्तियों और संगठनों पर छापे मारे जिन्होंने घटना को सपोर्ट किया था. पेरिस के एक उत्तरी उपनगर में एक जानेमाने मस्जिद को फ्रांसीसी अधिकारियों ने इस्लामिक समूहों और उनके कट्टरपंथियों पर शिकंजा कसने के लिए बंद कर दिया था.

राष्ट्रपति मैक्रों ने इस्लाम को बतौर धर्म 'संकट में' बताया और उन्होंने 'इस्लामिक अलगाववाद' से निपटने का संकल्प लिया. मैक्रों की टिप्पणियों की तुर्की सहित कई मुस्लिम बहुसंख्यक राष्ट्रों द्वारा आलोचना की गई थी. तुर्की के राष्ट्रपति, रेसेप तैयप एर्दोगन ने मैक्रों पर निशाना साधते हुए एक टेलीवाइज्ड स्पीच में कहा था, " मैंने शनिवार को कहा है और इसे फिर से दोहरा रहा हूं, मैक्रों को खुद को जांचने की जरूरत है."

फ्रांस के राष्ट्रपति और उनके गृह मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने बुधवार को एलिसी पैलेस में सीएफसीएम के आठ नेताओं से मुलाकात की. ले पेरिसियन ने बैठक के बाद एक रिपोर्ट में कहा, "दो सिद्धांतों को ब्लैक एंड व्हाइट (चार्टर में) अंकित किया जाएगा : राजनीतिक इस्लाम और किसी भी विदेशी हस्तक्षेप की अस्वीकृति."

इसे भी पढ़ेंः अमेरिका में कोरोना की नई लहर, 24 घंटे में आए 1.87 लाख नए केस, दो हजार संक्रमितों की मौत

इस महिला ने सिर्फ 3 दिन में की 208 देशों की यात्रा, बनाया विश्व रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल

Embed widget