एक्सप्लोरर

वियना हमले पर मैंक्रो ने जताई हमदर्दी, बोले- दुश्मम को पता होना चाहिए हम झुकेंगे नहीं

मैंक्रो ने कहा कि हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किससे लड़ रहे हैं, हम झुकेंगे नहीं. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत, ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है.

वियना: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंकी हमले पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने अफसोस जाहिर करते हुए साहनुभूति जताई है. मैंक्रो ने कहा कि हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किससे लड़ रहे हैं, हम झुकेंगे नहीं. बता दें कि वियना में कल रात मुंबई की तर्ज हुए आतंकी हमले में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इसमें पुलिस वाले भी शामिल थे.

वियना हमले पर क्या बोले मैंक्रो? फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने ट्वीट किया, ''फ्रांस के बाद, हमारे एक मित्र देश पर हमला हुआ है, ये हमारा यूरोप है, हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किससे लड़ रहे हैं, हम झुकेंगे नहीं.'' वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री ने आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है.. उन्होंने कहा कि हमें इस्लामिक आतंकवाद का अनुभव हो गया.

ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबस्टियन कुर्ज़ ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह उनके गणराज्य के लिए मुश्किल वक्त है. उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि पुलिस इस घृणित आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी.

वियना हमले पर मैंक्रो का बयान अहम क्यों? फ्रांस के नीस के नॉट्रेडेम बेसिलिका में चाकू से किए हमले में तीन लोगों के मारे जाने के बाद से फ्रांस आतंकी घटनाओं को लेकर हाई अलर्ट पर है. 16 अक्टूबर को, मिडिल स्कूल के शिक्षक, सैमुअल पैटी को 18 वर्षीय मुस्लिम अप्रवासी, अब्दुल्लाख अंजोरोव ने पेरिस के पास एक स्कूल के अंदर मार दिया था. फिर 29 अक्टूबर को, ट्यूनीशियाई व्यक्ति 21 वर्षीय ब्राहिम औइसाओई ने नीस शहर में नोट्रेडेम बेसिलिका के अंदर तीन लोगों की हत्या कर दी.

तीन दिन बाद, ल्योन शहर में एक चर्च के बाहर गोलीबारी में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया. वियना में हुए हमले को फ्रांस में हुए आतंकी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है. पैगंबर मोहम्मद कार्टून विवाद के बाद अचानक ऐसे हमले बढ़ते हुए दिख रहे हैं.

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में हमले की निंदा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत, ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है. मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वियना में कायराना आतंकी हमले से स्तब्ध और दुखी हूं. इस घड़ी में भारत, ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget