एक्सप्लोरर

UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का ब्रिटेन के बाद फ्रांस ने भी किया समर्थन, जानिए क्या कहा

UNSC Permanent Seat: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मौजूदा समय में केवल पांच स्थायी सदस्य हैं. इनमें अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस व ब्रिटेन शामिल हैं.

India UNSC Permanent Seat: ब्रिटेन के बाद फ्रांस ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत (India) की स्थाई सदस्यता का समर्थन किया है. फ्रांस (France) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों के निर्माण के लिए भारत, जर्मनी, जापान और ब्राजील को लेकर अपना समर्थन दोहराया है.

यूएन में फ्रांस की उप प्रतिनिधि नथाली ब्रॉडहर्स्ट एस्टीवल ने शुक्रवार (18 नवंबर) को सुरक्षा परिषद में सुधार पर यूएनएससी की वार्षिक बहस को संबोधित करते हुए कहा कि फ्रांस स्थायी सीटों के लिए स्थायी सदस्यों के रूप में जर्मनी, ब्राजील, भारत और जापान की उम्मीदवारी का समर्थन करता है. उन्होंने कहा कि फ्रांस परिषद के स्थायी सदस्यों अफ्रीकी देशों से ज्यादा प्रतिनिदित्व चाहता है, क्योंकि भौगोलिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए कई सीटों को बांटा जाना चाहिए. 

फ्रांस ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की गंभीरता को दोहराते हुए कहा कि वीटो का मुद्दा अत्याधिक संवेदनशील है. एस्टीवल ने यूएनएससी में जोर देकर कहा कि इस मामले पर फैसला लेने के लिए स्थायी सीट का अनुरोध करने वालों देशों पर निर्भर है. 

ब्रिटेन ने भी किया भारत का समर्थन

फ्रांस से पहले ब्रिटेन (Britain) ने भी यूएनएससी की स्थायी सदस्यता के लिए भारत को अपना समर्थन दिया था. संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने कहा कि भारत, जर्मनी, जापान और ब्राजील के लिए स्थायी सीटों और साथ ही परिषद में स्थायी अफ्रीकी प्रतिनिधित्व का समर्थन करते हैं. वुडवर्ड ने कहा कि यूके सदस्यता की गैर-स्थायी कैटेगरी के विस्तार का भी समर्थन करता है, जिससे सुरक्षा परिषद की कुल सदस्यता 20 के दशक के मध्य में कहीं और बढ़ जाती है. 

स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मौजूदा समय में केवल पांच स्थायी सदस्य हैं. इनमें अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस व ब्रिटेन शामिल हैं. वैश्विक आबादी व अर्थव्यवस्था व नई भू राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए काफी समय से स्थायी सदस्य देशों की संख्या बढ़ाने की मांग की जाती रही है. भारत काफी समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की मांग उठाता रहा है. अब कई यूरोपीय देशों ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Shraddha Murder Case: पुलिस को एक थ्योरी पर यकीन नहीं, खोपड़ी तलाश रहीं कई टीमें, स्टेटस रिपोर्ट में जानिए अबतक क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget