एक्सप्लोरर

Coronavirus: संक्रमित मामलों में इटली से आगे निकला स्पेन, अमेरिका में करीब 10 हजार लोगों की मौत

अमेरिका में इस जानलेवा वायरस से अबतक 9 हजार 661 लोगों की मौत हो चुकी है.कोरोना वायरस के कारण दुनिया में सबसे अधिक मौतें इटली में 15,887 हुईं हैं.

नई दिल्ली: जानलेवा कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में जारी है. बड़े-बड़े देश इस वायरस से दहशत में हैं. अबतक पूरी दुनिया में करीब 13 लाख संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. जबकि करीब 70 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि दो लाख 62 हजार लोगों ने इस महामारी से जंग जीत ली है. संक्रमित मरीजों के मामले में स्पेन अब इटनी से आगे हो गया है. वहीं, दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में अबतक करीब 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जानिए किन-किन देशों में इस जानलेवा वायरस ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है.

यूरोप में स्पेन पहले स्थान पर

स्पेन में सामने आए कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,31646 हो गई है, जो इटली के 128,948 मामलों से ज्यादा है. अब यह कोरोना संक्रमण के मामले में सबसे अधिक प्रभावित यूरोपीय देश बन गया है. आंकड़ों में यूरोप में स्पेन पहले स्थान पर है. कुल मामलों में अमेरिका के बाद यह दुनिया में दूसरे नंबर पर है.

वाशिंगटन स्थित जॉन्स हॉपकिंस युनिवर्सिटी में सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के मुताबिक, वर्तमान में कुल 3,36,830 मामलों के साथ अमेरिका सबसे ऊपर है. कोरोना वायरस के कारण दुनिया में सबसे अधिक मौतें इटली में 15,887 हुईं हैं, इसके बाद स्पेन में 12,641 मौतें हुईं और यह दुनिया में दूसरे स्थान पर है.

अमेरिका में साढ़ें 9 हजार से ज्यादा मौतें

अमेरिका में इस जानलेवा वायरस से अबतक 9 हजार 661 लोगों की मौत हो चुकी है. सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, देश में न्यूयॉर्क राज्य महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है. यहां अकेले कुल 3,565 लोगों ने जान गंवाई है. वहीं, 846 और 479 मौतों के साथ क्रमश: न्यूजर्सी और मिशिगन प्रभावित स्टेट की इस सूची में दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं.

जर्मनी में एक लाख से ज्यादा मामले

जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एक लाख से अधिक व्यक्तियों के संक्रमित होने की बात सामने आई है. सभी फेडरल स्टेट के नवीनतम आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय मीडिया आउटलेट के मूल्यांकन के अनुसार, देश में अबतक महामारी के चलते कुल 1,584 लोगों की मौत हुई है. पहले दिन के मुकाबले 147 मौतों और कुल 5,600 नए मामलों के साथ कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली.

देखें किन देशों में सबसे ज्यादा मामले हैं?

Coronavirus: संक्रमित मामलों में इटली से आगे निकला स्पेन, अमेरिका में करीब 10 हजार लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget