एक्सप्लोरर

128 साल पहले फ्रांस ने किया था मेडागास्कर के राजा का सिर कलम, अब लौटाईं खोपड़ियां

फ्रांस ने मेडागास्कर के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करते हुए तीन मानव खोपड़ियां लौटा दी हैं, जिनमें से एक 19वीं सदी के मालागासी राजा टोएरा का माना जा रहा है. यह वापसी 128 साल बाद हुई है.

फ्रांस ने मेडागास्कर को तीन मानव खोपड़ियां लौटा दी हैं, जिनमें से एक 19वीं सदी के मालागासी राजा टोएरा का मानी जा रही है, जो सकलावा जनजाति से थे. यह वापसी 128 साल बाद हुई है, जब ये खोपड़ियां फ्रांस लाई गई थीं.

फ्रांसीसी संस्कृति मंत्रालय में मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को आयोजित एक समारोह में यह वापसी की गई. यह 2023 में बनाए गए उस फ्रांसीसी कानून का पहला प्रयोग है, जो अंतिम संस्कार के लिए मानव अवशेषों को उनके मूल देश में वापस भेजने का अधिकार देता है.

खूनी विद्रोह के दौरान राजा की हुई थी हत्या

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अन्य दो खोपड़ियां सकलावा योद्धाओं की थीं, जिन्होंने राजा टोएरा के साथ युद्ध किया था और पश्चिमी मेडागास्कर में मेनाबे साम्राज्य के खिलाफ खूनी विद्रोह के दौरान उन्हें भी मार डाला गया था. फ्रांसीसी सैनिकों ने 19वीं सदी के अंत में साकालावा साम्राज्यों को हराकर मेडागास्कर पर कब्जा कर लिया.

अगस्त 1897 में, फ्रांसीसी सैनिकों ने मेडागास्कर के राजा टोएरा की हत्या कर दी और उनका सिर काट दिया. फिर उनकी खोपड़ी को एक जीत की निशानी की तरह पेरिस ले जाया गया और कई अन्य अवशेषों के साथ राष्ट्रीय प्रकृतिक इतिहास संग्रहालय में रख दिया गया.

खोपड़ियों की वापसी एक अभूतपूर्व कदम

फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने कहा, 'ये खोपड़ियां राष्ट्रीय संग्रह में ऐसे हालात में शामिल हुईं, जो स्पष्ट रूप से मानवीय गरिमा का उल्लंघन करती थीं और औपनिवेशिक हिंसा के संदर्भ में थीं.' अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, मेडागास्कर की संस्कृति मंत्री वोलामिरांती डोना मारा ने कहा कि खोपड़ियों की वापसी एक अभूतपूर्व कदम है, जो फ्रांस और मेडागास्कर के रिश्तों में एक नए दौर की शुरुआत करता है. 128 सालों से हमारे राजा की अनुपस्थिति हमारे देश के दिल में एक खुला घाव बनी हुई थी.

फ्रांस के राष्ट्रपति की अनोखी पहल 

वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 2017 में राष्ट्रपति बनने के बाद से अफ्रीका में फ्रांस की ओर से की गई पुरानी गलतियों को मानना शुरू कर दिया है. अप्रैल में मेडागास्कर की यात्रा के दौरान मैक्रों ने कहा कि वे मेडागास्कर पर फ्रांस के 'खूनी और दुखद' कब्जे के लिए माफी मांगते हैं. अब खोपड़ियों को रविवार को हिंद महासागर के इस द्वीप पर दफनाने के लिए वापस लाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- 'भारतीय महिलाओं पर क्यों डालना चाहते हैं तीन बच्चे पैदा करने का बोझ', मोहन भागवत के बयान पर बोले ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget