एक्सप्लोरर

पेरिस ओलंपिक सेरेमनी से पहले फ्रांस में हाई-स्पीड रेल पर हमला, तोड़फोड़ से रेल नेटवर्क ठप, जानें अब तक के बड़े अपडेट

Technical Attack On Train: सरकारी रेल कंपनी एसएनसीएफ के अध्यक्ष जीन-पियरे फरांडौ ने कहा कि फ्रांस के हाई-स्पीड नेटवर्क के प्रभावित हिस्सों में मरम्मत का काम सावधानी के साथ किया जाएगा.

Technical Attack On Train: पेरिस में ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी के कुछ घंटे पहले शुक्रवार (26 जुलाई) को फ्रांस के हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क को जबरदस्त तोड़फोड़ कर निशाना बनाया गया. अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद देश के हाई-स्पीड नेटवर्क को कमजोर करना है. इसकी वजह से कई ट्रेंनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेनें लेट हो गई हैं. 

इन हमलों में फ्रांस रेलवे की अटलांटिक, उत्तरी और पूर्वी लाइनें प्रभावित हुईं हैं. इनमें लगी आग के कारण बड़ी संख्या में कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं और कई ट्रेनें लेट हो गई हैं, जिससे लगभग 80,000 यात्री प्रभावित हुए, जबकि देश में गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा होती है.

इस लाइन को सुधारने में सैंकड़ों मजदूरों की पड़ेगी जरूरत

फ्रांसीसी रेलवे कंपनी SNCF के प्रमुख जीन-पियरे फरांडौ ने न्यूज एजेंसी एएफपी से बातचीत में बताया कि हमलावरों ने ड्राइवरों के लिए सुरक्षा जानकारी ले जाने वाले कई फाइबर ऑप्टिक केबल में आग लगा दी थी. उन्हें एक-एक करके ठीक करना है, यह एक मैनुअल ऑपरेशन है जिसके लिए सैकड़ों मजदूरों की जरूरत होती है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नुकसान बहुत ज़्यादा है और इसे ठीक करने के लिए मरम्मत का काम सावधानी के साथ किया जाएगा.

लोगों से स्टेशन पर न जाने की अपील 

इस बीच फ्रांस के यात्री सेवा प्रमुख क्रिस्टोफ फैनिचेट ने कहा कि पेरिस और फ्रांस के उत्तर और पूर्व के बीच रेल सेवाओं में 90 मिनट से दो घंटे की देरी हुई है. फैनिचेट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, सभी यात्रियों से अपनी यात्रा स्थगित करने की अपील की है. जिसमें कहा गया है कि हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि कृपया स्टेशन पर न आएं, क्योंकि अगर आपको हमसे कोई सूचना नहीं मिली, तो आपकी ट्रेन नहीं चलेगी.

दक्षिण-पूर्व की ओर जाने वाली रेलवे लाइन को नहीं पहुंचा नुकसान

एसएनसीएफ के सीईओ फरांडौ ने कहा कि कल रात रेलवे कर्मियों ने मध्य फ्रांस में नियमित रखरखाव के दौरान अज्ञात लोगों को देखा, जब रेल कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो वे वहां से भाग गए. हालांकि, फ्रांस के दक्षिण-पूर्व की ओर जाने वाली एक प्रमुख रेलवे लाइन को बचा लिया गया. लेकिन राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच रेल सेवाओंं को नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण सभी ट्रेनें रद्द कर दी गईं है.

पेरिस अभेद्य किले में तब्दील

ये हमला ऐसे समय में हुआ जब पेरिस ओलंपिक से पहले फ्रांस की राजधानी किले की तरह बनी हुई है. कई वीआईपी समेत करीब 3 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है. ओलंपिक परेड में करीब 7,500 खिलाड़ी करीब 85 नावों में सवार होकर सीन नदी के पार 6 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. सूत्रों ने एएफपी को बताया कि जांच एजेंसियां कथित 'तोड़फोड़' के अपराधियों का पता लगाने के लिए हाथ-पांव मार रही हैं. उन्हें शक है कि हमले का आगजनी वाला तरीका फ्रांस में वामपंथी तत्वों के किए गए पिछले हमलों से मिलता जुलता है.

ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra: 'जल्द हो सुनवाई, नहीं तो पूरी हो जाएगी यात्रा', कांवड़ नेमप्लेट विवाद पर बोली यूपी सरकार, SC से नहीं मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget