एक्सप्लोरर

इजरायल-हिज्बुल्लाह में 'जंग' के बीच 'शांतिदूत' बने फ्रांस के राष्ट्रपति, लेबनानी नेता और नेतन्याहू को लगाया फोन

France President Telephone call to Netanyahu: फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने लेबनान के नेताओं से हिजबुल्ला सहित स्थानीय समूहों को संदेश देने के लिए कहा ताकि आगे तनाव बढ़ने से बचा जा सके.

Macron Phone Call With Labenese Leaders: लेबनान में लगातार होते हमलों के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सभी पक्षों से संयम बरतने की गुजारिश की है. इमैनुएल मैक्रों ने लेबनान के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेताओं के साथ फोन किया और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अलग बातचीत की.

इस बातचीत में मैक्रों ने पेजर और रेडियो उपकरणों के विस्फोटों की घटनाओं के बाद संयम बरतने का आग्रह किया. फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने लेबनान के नेताओं से हिजबुल्ला सहित स्थानीय समूहों को संदेश देने के लिए कहा ताकि आगे तनाव बढ़ने से बचा जा सके.

हिज्बुल्लाह ने किया जंग का ऐलान

17 और 18 सितंबर को पेजर्स और वॉकी टॉकी में हुई विस्फोट की घटना को हिज्बुल्लाह ने बड़ा झटका बताया है. हिज्बुल्लाह के प्रमुख नसरल्लाह ने कहा कि इसमें इजरायल का हाथ है और ये हमले जंग का ऐलान है, क्योंकि दुश्मन की यही नीयत है. 

नसरल्लाह ने हमलों का बदला लेने की कसम खाई है. उसने कहा, "मैं समय, जगह, लोकेशन, या दूसरी जानकारी के बारे में बात नहीं करूंगा. जब ये होगा तो आपको पता लग जाएगा. ये हिसाब चुकता किया जाएगा."

संयुक्त राष्ट्र में पहुंची बात

ताजा पनपे विवाद के बीच इजरायल ने लेबनान मे हिज्बुल्लाह के कई ठिकानों पर बमबारी की है. इजरायल ने बताया कि लेबनान से सटी उत्तरी सरहद पर उसके दो सैनिक मारे गए हैं. इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने एक बयान में कहा है कि वह हिज्बुल्लाह की आतंकी क्षमताओं और बुनियादी ढांचे को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने संयुक्त राष्ट्र से इजरायल के खिलाफ "कड़ा रुख अपनाने" का आह्वान किया है. लेबनानी पीएम ने इजरायल पर 'तकनीक युद्ध' छेड़ने का आरोप लगाया है. नजीब मिकाती ने अपने बयान में कहा है, "इजरायल की आक्रामकता को रोकना न सिर्फ लेबनान की भलाई के पक्ष में है बल्कि पूरी मानवता की भलाई के पक्ष में है."

ये भी पढ़ें:

हिजबुल्लाह चीफ का भाषण खत्म होते ही बम बरसाने लगा इजरायल, IDF ने कहा- आतंकवाद को खत्म कर रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget