एक्सप्लोरर

फ्रांस में कोरोना की तीसरी लहर, राष्ट्रपति ने किया संपूर्ण लॉकडाउन का एलान

फ्रांस में कोरोना के बेकाबू आंकड़ों को देखते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश भर में लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगले चार हफ्ते तक देश भर में लॉकडाउन रहेगा.

फ्रांस में कोरोना की तीसरी लहर लोगों को भारी तादाद में अपनी चपेट में लेते दिख रही है. इस बेकाबू होते आंकड़ों को देखते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश भर में लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगले चार हफ्ते तक देश भर में लॉकडाउन लगाया जा रहा है.

शुक्रवार से चार हफ्ते देश भर में रहेगा लॉकडाउन

राष्ट्रपति इमैनुएल ने कहा कि, "अगर अभी हमने कदम नहीं उठाया तो हम कोरोना पर अपनी पकड़ हर प्रकार से खो देंगे." आपको बता दें, इमैनुएल ने शनिवार से देश भर में अगले चार हफ्तों तक लॉकडाउन लगाने के आदेश दे दिया है. उन्होंने इस आदेश को जारी करते हुए कहा कि,"इस दौरान केवल जरूरी सामानों की दुकानें खुलने की इजाजत होगी. वहीं, दफ्तर के लोगों को घर पर रहकर ही काम करना होगा. अगले तीन हफ्ते तक स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे." उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "इन चार हफ्तों में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभाएं नहीं होंगी उन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी."

लोगों को डरने की जरूरत नहीं है केवल कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करें- इमैनुएल

इमैनुएल ने भी कहा कि, "बिना किसी जरूरी और उचित कारण के कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा." वहीं, उन्होंने आने वाले इस्टर को देखते हुए कहा कि, "इस दिन लोगों को इजाजत होगी कि वो जहां जाना चाहें जा सकते हैं." उन्होंने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि, "अभी स्थिति पर काबू पाया जा सकता है. लोगों को डरने की जरूरत नहीं है बस केवल वो कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करें."

फ्रांस में कोरोना का कुल आंकड़ा 46.46 लाख के पार पहुंच चुका है

आपको बता दें, फ्रांस में कोरोना का कुल आंकड़ा 46.46 लाख के पार पहुंच चुका है. वहीं, इस महामारी से मरने वालों की संख्या 95 हजार 502 हो गई है. खबरों के मुताबिक, इस वक्त 5 हजार लोग कोरोना के चलते आईसीयू में भर्ती हैं. माना जा रहा है कि ब्रिटेन से आया नए वेरिएंट के बाद मामलों में रफ्तार दिखी है. फ्रांस में बीते दिन 29 हजार 575 नए मामले दर्ज हुए हैं. वहीं, 28 मार्च को ये आंकड़ा 41 हजार के पार जा पहुंचा था.

यह भी पढ़ें.

अब यूएई में भी होगी मुसलाधार बारिश, नई तकनीक से लैस ड्रोन बादलों को बरसने के लिए करेगा मजबूर

यूरोपिय देशों ने फिर शुरू किया AstraZeneca वैक्सीन का इस्तेमाल, EU की एजेंसी से मिली क्लीन चिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget