एक्सप्लोरर

फ्रांस ने शुरू किया परमाणु हमले का अभ्यास, राफेल और मिराज की मदद से कहां निशाना लगाएंगे मैक्रों, जानिए

France Nuclear Power : अमेरिका के यूरोप की सुरक्षा से किनारा करने के बाद फ्रांस ने इसकी सुरक्षा के लिए परमाणु सुरक्षा देने का प्रस्ताव दिया. इसके बाद फ्रांस अब परमाणु हमले की ट्रेनिंग कर रहा है.

France Nuclear Exercise Russia : एक तरफ जहां यूक्रेन युद्ध में शांति स्थापित करने के लिए वार्ता जारी है. वहीं, इस बीच फ्रांस की सेना ने परमाणु हमले का अभ्यास शुरू कर दिया है. फ्रांस ने मंगलवार (25 मार्च) को पोकर 2025 नाम के इस परमाणु अभ्यास शुरू कर दिया. पोकर 2025 अभ्यास में फ्रांस ने अपने परमाणु क्षमता वाले 20 राफेल बी और मिराज फाइटर जेट को शामिल किया है. इसके साथ इस ट्रेनिंग में फ्रांस की सेना के रणनीतिक बल भी हिस्सा ले रहा है. इस दौरान फ्रांसीसी सेना राफेल बी फाइटर जेट की मदद से ASMP-A मिसाइलों के जरिए परमाणु हमले की ट्रेनिंग करेगी.

दो टीमों में बंटकर पूरी की जाएगी न्यूक्लियर एक्सरसाइज

फ्रांस के पोकर 2025 न्यूक्लियर एक्सरसाइज में ट्रेनिंग टीम को दो भागों में बांटा गया है- एक ब्लू टीम और एक रेड टीम. ब्लू टीम कई विमान, एयर टैंकर और अवाक्स विमान की मदद से परमाणु बम गिराने की कोशिश करेगी. वहीं, रेड टीम ब्लू टीम के परमाणु हमले की कोशिश को रोकने और नाकाम करने की कोशिश करेगी.

अमेरिका से तनाव और रूस की धमकी के बाद फ्रांस ने बढ़ाए कदम

उल्लेखनीय है कि फ्रांस की सेना ऐसे समय पर इस न्यूक्लियर ट्रेनिंग को शुरू किया है कि जब यूरोप और अमेरिका के बीच तनाव जारी है और रूस यूरोप को लगातार परमाणु हमले की धमकी दे रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूरोप की सुरक्षा से किनारा करने के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूरोप को परमाणु सुरक्षा देने का प्रस्ताव दिया है, जिससे कि अमेरिका पर यूरोप की निर्भरता को कम किया जा सके और रूस के किसी भी परमाणु हमले के लिए तैयार रह सके.

साल में 4 बार होता है पोकर एक्सरसाइज

फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, फ्रांस का पोकर एक्सरसाइज सालभर में चार बार होता है. हालांकि, इस बार यह अभ्यास बेहद खास है. आमतौर पर यह अभ्यास रात को किया जाता था, लेकिन इस बार यह अभ्यास दिन के उजाले में किया जा रहा है. हालांकि 2021 में भी यह ट्रेनिंग दिन में ही की गई थी. इस ट्रेनिंग में फ्रांस के परमाणु बम गिराने में सक्षम राफेल और मिराज फाइटर जेट और तेल टैंकर भाग लेते हैं.

ट्रेनिंग के दौरान कई तकनीकों का होता है इस्तेमाल

पोकर 2025 ट्रेनिंग के लिए विमान फ्रांस के एयरबेस के उड़ान भरते हैं. इस दौरान दोनों टीमें हमले करने और रोकने के लिए कई तरह की तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं. ट्रेनिंग के दौरान ताकतवर जैमिंग तकनीक और SAMP/T एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget