एक्सप्लोरर

भारत की मदद से लेकर राजपक्षे सरकार पर आरोप तक, श्रीलंका की बदहाली पर क्या बोले पूर्व पीएम

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भारत की ओर से की जा रही मदद का आभार जताया.

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. इस बीच, कोलंबो में श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भारत की ओर से की जा रही मदद का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत ने सबसे ज्यादा मदद ही है, हमें देखना होगा और वे अभी भी गैर-वित्तीय तरीके से मदद कर रहे हैं, इसलिए हमें उनका आभारी होना चाहिए. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि सरकार के पास इतने संसाधन हैं और अब वे बिल का भुगतान करने के लिए प्रमुख निर्यात कंपनियों से पैसे उधार ले रहे हैं. ईंधन के लिए भारत की क्रेडिट लाइन मई के दूसरे सप्ताह तक खत्म हो जाएगी और फिर हम गंभीर संकट में पड़ने वाले हैं."

कर्ज चुकाने के लिए पैसा था- पूर्व पीएम

पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा, "आर्थिक संकट ने राजनीतिक संकट को जन्म दिया है. जो हो रहा है वह देश के लिए आपदा है. 2 साल तक सरकार ने आर्थिक मुद्दों की अनदेखी की. जब हम 2019 में चले गए, तो प्राथमिक बजट पर सरप्लस था और कर्ज चुकाने के लिए पैसा था. सरकार ने अर्थव्यवस्था पर नजर नहीं रखी. उन्हें कई बार आईएमएफ में जाने के लिए कहा गया था. उन्होंने सेंट्रल बैंक और ट्रेजरी की सलाह पर नहीं जाने का फैसला किया. लोग अब कीमत चुका रहे हैं. यह समझ में आता है कि वे सरकार में बदलाव चाहते हैं."

कोई भारी चीनी निवेश नहीं हुआ- पूर्व पीएम

विक्रमसिंघे ने कहा, "इस सरकार के अंतर्गत कोई भारी चीनी निवेश नहीं हुआ. उन्होंने निवेश की मांग की है, लेकिन निवेश नहीं आया है. मुझे लगता है कि लोन के पुनर्भुगतान (repayment) के पुनर्निर्धारण के बारे में चर्चा चल रही है. उन्हें चीन की सरकार से बात करनी है, मुझे बस इतना ही पता है."

बता दें कि श्रीलंका में महंगाई ने आसमान छू लिया है. आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच श्रीलंका में फलों और सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं. इस बीच, भारत के विभिन्न ब्रांडों से सब्जियों और दैनिक राशन की वस्तुओं को कोलंबो के कई हिस्सों में वितरण के लिए ले जाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 

कल एक तरफ शाहबाज चुने जाएंगे पीएम, तो दूसरी ओर मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट में तय होंगे आरोप

MNS ने शिवसेना भवन के बाहर बजाई हनुमान चालीसा, आदित्य ठाकरे बोले- खत्म हो चुकी पार्टी पर क्या कहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget