एक्सप्लोरर

‘अमेरिकी राष्ट्रपति विचार बदलने के आदी’, ट्रंप के बयान पर पूर्व भारतीय राजदूत ने क्यों चेताया?

Donald Trump: पूर्व भारतीय राजदूत जावेद अशरफ ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया इस तथ्य को दर्शाती है कि हमारी ओर से किसी तरह का विवाद नहीं है और अब यह अमेरिका पर है कि वह इसे कैसे सुलझाता है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत-अमेरिका के संबंधों पर सकारात्मक टिप्पणी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसपर प्रतिक्रिया दी. इस पर फ्रांस और मोनाको में भारत के पूर्व राजदूत रहे जावेद अशरफ ने कहा कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की बात का बहुत ही संयमित, लेकिन सकारात्मक ढंग से जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया इस तथ्य को दर्शाती है कि हमारी ओर से किसी तरह का विवाद नहीं है और अब यह अमेरिका पर है कि वह इसे कैसे सुलझाता है.

भारत-US के संबंधों में तल्खी के लिए रूसी से आयात बताया जा रहा कारण- अशरफ

भारत के पूर्व राजदूत जावेद अशरफ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत ही स्वागतयोग्य कदम है, क्योंकि हाल में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के खत्म होने या उसका श्रेय लेने जैसे संदर्भ गायब रहे हैं और अब पूरा ध्यान मुख्य रूप से रूस से भारत के कच्चा तेल आयात करने पर केंद्रित है, जिसे मतभेद का मूल कारण बताया गया है. इसलिए मुझे लगता है कि आज के बयान में धीरे-धीरे नरमी आई है. हमने कुछ सकारात्मक देखा है, लेकिन हमें अभी भी सावधानी जताते हुए आशावादी रहना होगा क्योंकि यह सिर्फ पहला कदम है.’

उन्होंने कहा, ‘इसमें दो बातें विशेष ध्यान देने की है, पहला, राष्ट्रपति ट्रंप अक्सर अपने विचार बदलने के आदी हैं और वह भी यह काम सोशल मीडिया के जरिए करते हैं. इसलिए हमें इसे ध्यान में रखना होगा. यह आगे बढ़ने का एक कदम है. दूसरा, हमें यह भी मानना होगा कि अभी भी टैरिफ लागू है और हमें इस मुद्दे को गंभीरता से लेना होगा, क्योंकि असली परीक्षा तब होगी जब हम इस मुश्किल का सामना करेंगे.’

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की टिप्पणी पर दिया संयमित जवाब- जावेद अशरफ

अशरफ ने कहा, ‘अगर भारतीय पक्ष की बात करें, तो हमनें इस मुश्किल दौर में हमेशा तथ्यों पर आधारित और संयमित टिप्पणियां की हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति ट्रंप की बात का सही मायने में संयमित और सकारात्मक ढंग से जवाब दिया है. प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया इस तथ्य को दर्शाती है कि हमारी ओर से किसी तरह का विवाद नहीं है और अब यह अमेरिका पर है कि वह इसे कैसे सुलझाता है.’

भारत बातचीत के लिए हमेशा तैयार- अशरफ

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब अमेरिका में भी इस बात को लेकर समझ बन रही है कि भारत अपने मूल हितों से कभी समझौता नहीं करेगा और न ही अमेरिका की किसी ऐसी मांग को स्वीकार करेगा, जिससे हमारे राष्ट्रीय हित प्रभावित हो. जब यह समझ पूरी तरह से बैठ जाएगी, तब हमारे लिए एक ज्यादा गंभीर नजरिया सामने आएगा. जैसा कि हमने पहले भी कहा है कि हम बातचीत करने के लिए हमेशा तैयार हैं. हमने अमेरिका को व्यापार से जुड़ा एक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव भी दिया है. इसलिए अब यह पूरी तरह से अमेरिका पर है कि वह भारत के साथ अपने रुख को लेकर अपनी आंतरिक मतभेदों को कैसे दूर करता है.’

यह भी पढे़ंः Trump On PM Modi: 'भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता अमेरिका', ट्रंप ने PM मोदी को बताया दोस्त तो क्या बोले एक्सपर्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget