एक्सप्लोरर

विदेश सचिव विक्रम मिस्री पहुंचे UAE, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मिले समर्थन पर क्या कहा?

विदेश सचिव ने यूएई के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से मुलाकात की. उन्होंने 4.3 मिलियन भारतीयों की देखभाल के लिए नाहयान को धन्यवाद दिया.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री मंगलवार (10 जून, 2025) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे. उनकी ये यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर और यूएई के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के बीच हुई बैठक का फॉलोअप थी, जो 13 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित हुई थी. ये जानकारी अबू धाबी में भारतीय दूतावास की तरफ से दी गई है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी यात्रा के दौरान विदेश सचिव मिस्री ने भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने के लिए यूएई के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की. चर्चा व्यापार, निवेश, ऊर्जा, संस्कृति, रक्षा, प्रौद्योगिकी, वाणिज्य दूतावास मामलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी द्विपक्षीय साझेदारी के दायरे को बढ़ाने पर केंद्रित थी.

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर समर्थन के लिए जताया आभार
दोनों पक्षों ने आपसी हितों को बढ़ावा देने के लिए बहुपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मिलकर काम करने पर सहमति जताई. भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद यूएई नेतृत्व के दिए गए समर्थन और एकजुटता की सराहना की.

बयान के अनुसार विदेश सचिव ने यूएई के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से मुलाकात की. उन्होंने 4.3 मिलियन भारतीयों की देखभाल के लिए नाहयान को धन्यवाद दिया, जिन्होंने यूएई को अपना दूसरा घर बना लिया है.

विशेष रूप से विदेश सचिव ने यूएई संघीय राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष,अबू धाबी स्थित चरमपंथ और हिंसक चरमपंथ का मुकाबला करने के लिए बनाए गए अंतर्राष्ट्रीय संचालन बोर्ड के अध्यक्ष अली राशिद अल नूमी के साथ भी बैठक की. इस बातचीत में आतंकवाद से मिलकर लड़ने के लिए दोनों देशों के साझा दृढ़ संकल्प को लेकर चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें:

'हारने के बाद आसिम मुनीर बने फील्ड मार्शल और राहुल गांधी फेल्ड मास्टर', BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव
यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव
'अमेरिकी नागरिकों को खतरा', पश्चिम एशिया में तनाव के बीच US ने जारी की एडवाइजरी
'अमेरिकी नागरिकों को खतरा', पश्चिम एशिया में तनाव के बीच US ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget