एक्सप्लोरर

'अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया में रह रहे भारतीयों को वापस लेने के लिए तैयार', अवैध प्रवासियों पर ट्रंप के एक्शन पर बोला MEA

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका या किसी देश में बिना उचित दस्तावेजों के रह रहे भारतीयों की स्वदेश वापसी में मदद की जाएगी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके लिए उन्हें दस्तावेज पेश करने होंगे.

MEA On Illegal Immigration: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. इस अभियान में अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर निर्वासित किया जा रहा है. इस बीच भारत ने साफ किया है कि वह न केवल अमेरिका में, बल्कि दुनिया भर में अवैध प्रवासियों का कड़ा विरोध करता है. विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर अपना रुख दोहराते हुए कहा कि इसका वास्ता संगठित अपराध से है और हम इसके खिलाफ हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (24 जनवरी) को कहा, "हम अवैध इमिग्रेशन के खिलाफ हैं. यदि कोई बाहर अगर अवैध तरीके से रहा है, तो हम भारतीय नागरिक को वापस लेने के लिए तैयार हैं". भारतीय नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए, सरकार उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद वापसी की प्रक्रिया को और आसान बनाएगी.

एस जयशंकर का बयान
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस मुद्दे पर भारत के रुख को स्पष्ट किया. उन्होंने कहा, "भारत वैध अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता का समर्थक है और चाहता है कि भारतीय प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर अधिकतम अवसर मिलें. हम अवैध प्रवासन का कड़ा विरोध करते हैं. अवैध गतिविधियां न केवल अनैतिक हैं, बल्कि यह किसी भी देश की प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक होती हैं." जयशंकर ने आगे कहा कि भारत वैध वापसी के लिए हमेशा तैयार रहा है, बशर्ते नागरिकों की पहचान सही ढंग से स्थापित हो.

अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर ट्रम्प प्रशासन की कार्रवाई
ट्रम्प प्रशासन ने हाल ही में एक बड़े अभियान में 538 अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए लोगों में एक संदिग्ध आतंकवादी. ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के चार सदस्य. यौन अपराधों के दोषी भी शामिल है. राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में मैक्सिको के साथ दक्षिणी सीमा पर "नेशनल इमरजेंसी" घोषित किया है. उन्होंने अपराधिक विदेशियों को निर्वासित करने और सीमा सुरक्षा कड़ी करने के लिए कदम उठाए. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस अभियान की पुष्टि करते हुए इसे "अवैध अप्रवासन के खिलाफ एक बड़ी सफलता" बताया है.

भारत और अमेरिका के बीच सहयोग
भारत और अमेरिका दोनों की नीति और पॉलिसी अवैध प्रवासियों को लेकर क्लियर है, दोनों इसके खिलाफ हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रम्प प्रशासन भारत के साथ लगभग 18,000 भारतीयों के निर्वासन के लिए काम कर रहा है, जो अमेरिका में या तो बिना दस्तावेज हैं या वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रहे हैं. भारत ने इस मामले में अमेरिका को सहयोग का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें- US Birthright Citizenship: अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलती रहेगी नागरिकता, ट्रंप के फैसले पर क्यों अमेरिकी जज ने लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
'चीन ने चुराया 22 करोड़ US वोटर्स का डेटा', ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget