एक्सप्लोरर

2 महीने में बेरहमी से की 9 लोगों की हत्या, शव काटकर अपार्टमेंट में छुपाए, ‘ट्विटर किलर’ को मिली फांसी

Japan Serial Killer: जापान में शुक्रवार को एक व्यक्ति को फांसी दी गई, जिस पर 2017 में कनागावा प्रान्त में 9 लोगों की हत्या का आरोप था. जुलाई 2022 के बाद से जापान में यह पहली फांसी थी.

Japan's Serial Killer Executed: जपान में शुक्रवार (27 जून) को एक व्यक्ति को फांसी दी गई, जिस पर 2017 में कनागावा प्रान्त में 9 लोगों की हत्या का आरोप था. 34 साल के आरोपी शिराशी ताकाहिरो, जिसे ‘ट्विटर किलर’ कहा जाता था. सिलसिलेवार हत्या के दोषी ताकाहिरो को टोक्यो डिटेंशन हाउस में फांसी दी गई.

जुलाई 2022 के बाद से जापान में यह पहली फांसी

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जुलाई 2022 के बाद से जापान में यह पहली फांसी थी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के प्रशासन के तहत यह पहली फांसी थी. शुक्रवार की सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, जापान के न्याय मंत्री केसुके सुजुकी ने कहा कि उन्होंने इस फैसले पर काफी सोच-विचार कर फांसी के आदेश पर हस्ताक्षर किए.

उन्होंने कहा ,“यह मामला बहुत ही स्वार्थी मकसद जैसे यौन और पैसों की लालच के चलते हुआ, जिसमें दो महीनों में 9 लोगों की जान गई. इससे पूरे समाज में डर और चिंता का माहौल बन गया. मैं समझता हूं कि यह पीड़ितों और उनके परिवारों दोनों के लिए विशेष रूप से दिल दहला देने वाला मामला है."

शिराशी को 2017 में गिरफ्तार किया

सुजुकी ने बताया कि पूरी कानूनी प्रक्रिया और विचार-विमर्श के बाद ही फांसी का आदेश दिया गया. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शिराशी को 2017 में गिरफ्तार किया गया था, जब उसके अपार्टमेंट से 1 पुरुष और 8 महिलाओं के शव बरामद हुए थे. यह अपार्टमेंट कनागावा प्रान्त के जामा शहर में था, जो टोक्यो के दक्षिण में है.

2020 में टोक्यो जिला अदालत ने शिराशी को मौत की सजा सुनाई थी. अदालत ने कहा कि यह अपराध बहुत ही घिनौना था, क्योंकि उसने 9 लोगों की हत्या की, उनके शव काटकर अपार्टमेंट में छुपाकर रखे. बाद में 2021 में फैसले को अंतिम रूप दिया गया.

कैसे बनाता था निशाना?

अदालत के फैसले के मुताबिक, शिराशी ने 15 से 26 साल की उम्र के 1 पुरुष और 8 महिलाओं को निशाना बनाया, जो सोशल मीडिया पर आत्महत्या की बातें कर रहे थे. अदालत ने यह भी साफ किया कि इन 9 लोगों ने अपनी हत्या के लिए कोई सहमति नहीं दी थी और आरोपी का मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का दावा भी गलत माना गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget