एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में सामने आया कोरोना वायरस के B.1.617.2 वेरिएंट का पहला मामला

पाकिस्तान में कोरोना वायरस वेरिएंट B.1.617.2 का पहला मामला सामने आ गया है. पाकिस्तान में दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में मिले कोविड-19 वेरिएंट पहले से मौजूद थे. पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के स्‍ट्रेन B.1.617.2 से संक्रमित होने के 5 मामलों की पुष्टि हुई है.

भारत में कोरोना वायरस वेरिएंट B.1.617.2 की वजह से लोग लगातार संक्रमित हो रहे हैं. यह कोरोना वायरस वेरिएंट अब पड़ोसी देश पकिस्तान भी पहुंच गया है. पाकिस्तान में इस कोरोना वायरस वेरिएंट का पहला मामला सामने आ गया है. इससे पहले पाकिस्‍तान में ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के स्‍ट्रेन पाए गए थे. वहीं, पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के स्ट्रेन से भी जूझ रहा है. 

पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थान ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के स्‍ट्रेन B.1.617.2 से संक्रमित होने के 5 मामलों की पुष्टि की है. संस्‍थान के प्रवक्‍ता साजिद खान ने बताया कि मई 2021 के पहले हफ्ते में लिए टेस्ट सैंपल्स में भारत में मिले कोरोना वायरस वेरिएंट के होने की पुष्टि हुई है. इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस वेरिएंट के भी 7 मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा, "पाकिस्‍तान में पहली बार भारत में मिले कोरोना वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है.कोविड के इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू कर दी गई है." उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कोरोना वायरस के कहर के बाद पाकिस्‍तान ने भारत से यात्रियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया था. इससे पहले विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने बताया था कि कोविड-19 का यह स्‍ट्रेन अब 50 से ज्यादा देशों में मौजूद है.  

56 देशों में पहुंचा B.1.617 वैरिएंट 

डब्लूएचओ के एक रिपोर्ट के मुताबिक, B.1.617 कोविड-19 का वेरिएंट को सबसे पहले भारत में देखा गया था लेकिन अब यह 56 देशों में पहुंच चुका है. B.1.617 वायरस को तीन कैटगरी में बांटा जाता है. B.1.617.1, B.1.617.2 और B.1.617.3. 25 मई तक तीनों कैटगरी के B.1.617 वेरिएंट कई देशों में पहुंच चुके है. रिपोर्ट के मुताबिक, B.1.617.1 वेरिएंट 41 देशों में पाया गया है जबकि B.1.617.2 चौवन देशों में और B.1.617.3 छह देशों में मिले हैं. हालांकि, डब्लूएचओ को अनाधिकारिक तौर पर 11 और देशों से इसके पाए जाने की सूचना मिली है. चीन ने भी अपने देश में B.1.617 वैरिएंट मिलने का अंदेशा व्यक्त किया है लेकिन इन देशों में इस वेरिएंट के होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें :-

चीन में कोरोना वायरस के नए मामले, कुछ इलाकों में लगी पाबंदियां

Mehul Choksi First Photo: डोमिनिका की जेल से सामने आईं भगोड़े मेहुल चोकसी की पहली तस्वीरें, शरीर पर दिखे मारपीट के निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget