एक्सप्लोरर

बाल बाल बचे जापान के प्रधानमंत्री, भाषण के दौरान विस्फोट, निकाला गया सुरक्षित

Blast At Japan PM Speech: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा जब भाषण दे रहे थे, उसी समय स्मोक बम से हमला किया गया. इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत लिया गया है.

Japan News: जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) की सभा में जोरदार ब्लास्ट हो गया. हालांकि, किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है. जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशिदा के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी. मामले में पश्चिमी जापान के वाकायामा में एक बंदरगाह पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

इस घटना का एक वीडियो न्यूज आउटलेट BNONews की तरफ से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि वाकायामा में इकट्ठा हुए पहले मीडियाकर्मी और अन्य लोग एक जोरदार धमाके के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. 19 सेकंड के फुटेज में मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों को उस जगह से भागते हुए दिखाया गया है जहां किशिदा के भी होने की खबर है.  इस जगह पर बलास्ट के बाद चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया था. 

भाषण शुरू करने से ठीक पहले हुआ ब्लास्ट

मीडिया के मुताबिक, घटनास्थल पर विस्फोट जैसी आवाज सुनी गई. तुरंत ही पीएम फुमियो किशिदा को विस्फोट स्थल पर कवर कर लिया गया. घटनास्थल पर जमा हुए लोग भी इधर-उधर भागने लगे. वहीं, द जापान टाइम्स ने बताया कि वाकायामा शहर में प्रधानमंत्री का भाषण शुरू करने से ठीक पहले ब्लास्ट हुआ था.

पुलिस का टिप्पणी करने से इनकार 

घटना की तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, स्थानीय पुलिस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. नेशनल ब्रॉडकास्टर एनएचके ने घटनास्थल पर भीड़ के बीच पुलिस की तरफ से एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने का फुटेज भी दिखाया है. इससे पहले जुलाई 2022 में एक अभियान कार्यक्रम के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तब से जापान ने सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

ये भी पढ़ें: 

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के स्लोवियांस्क में रूसी मिसाइल का हमला, 2 साल के बच्चे सहित 8 की मौत और 21 घायल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget