एक्सप्लोरर

EU Counter Tariff On US: अमेरिका पर यूरोपीय संघ लगाएगा 25% काउंटर टैरिफ! अंडा, बादाम और सोयाबीन सब हो जाएगा महंगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति के जवाब में यूरोपीय आयोग ने अमेरिकी वस्तुओं पर 25% काउंटर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है.

EU Counter Tariff On US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा के बाद यूरोपीय संघ ने भी जवाबी कदम उठाते हुए 25% काउंटर-टैरिफ का प्रस्ताव रखा है. यह प्रस्ताव अमेरिकी वस्तुओं की एक लंबी सूची पर लागू किया जाएगा. यूरोपीय संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अमेरिकी Protectionism का सामना करने के लिए तैयार है. इस प्रस्ताव पर 9 अप्रैल को EU के सदस्य देशों की तरफ से मतदान किया जाएगा. अगर प्रस्ताव स्वीकृत होता है तो यह टैरिफ 15 अप्रैल से प्रभाव में आएंगे. हालांकि अधिकांश शुल्क मई और दिसंबर से वसूले जाएंगे.

यूरोपीय आयोग ने दर्जनों अमेरिकी उत्पादों को टारगेट किया है. इनमें कुछ नाम चौंकाने वाले हैं. उदाहरण के तौर पर यूरोपीय आयोग ने जिन चीजों पर काउंटर टैरिफ लगाने का फैसला लिया है उनमें हीरा, अंडा, डेंटल फ्लॉस, सॉसेज, पोल्ट्री, बादाम और सोयाबीन शामिल है. इन सभी चीजों पर यूरोपिय आयोग कुछ वक्त बाद टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है. दिलचस्प बात यह है कि बोरबॉन, वाइन और डेयरी प्रोडक्ट को सूची से हटा दिया गया है. इसके पीछे वजह ये है कि ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर यूरोपीय संघ इन चीजों पर शुल्क लगाता है तो अमेरिका यूरोपीय शराब पर 200% काउंटर-टैरिफ लगाएंगे. यह खासकर फ्रांस और इटली के लिए चिंता का विषय था, जिनका वाइन उद्योग बेहद बड़ा और प्रभावशाली है.

2018 से चल रही है यह जंग
टैरिफ युद्ध की शुरुआत 2018 में हुई जब ट्रंप प्रशासन ने स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर भारी टैरिफ लगाए थे. जवाब में यूरोपीय संघ ने अमेरिकी व्हिस्की सहित कई उत्पादों पर 25 फीसदी काउंटर-टैरिफ लगाया था. फिर 2021 में जो बाइडेन के कार्यकाल में कुछ राहत मिली और बातचीत के तहत अमेरिकी व्हिस्की पर टैरिफ निलंबित कर दिया गया था. हालांकि, ट्रंप की वापसी के साथ ही यह विवाद फिर से उभर आया है.

अमेरिका-यूरोपीय संघ व्यापार संबंध
डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां एक बार फिर वैश्विक व्यापार व्यवस्था को हिला रही हैं. यूरोपीय संघ ने संयम और रणनीति के साथ जवाबी टैरिफ की योजना बनाई है, जिससे ट्रेड बैलेंस बनाए रखने की कोशिश हो रही है. हालांकि, जैसे-जैसे ये टैरिफ लागू होंगे, यह देखना दिलचस्प होगा कि यह टकराव किस दिशा में जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget