एक्सप्लोरर

भारत के लिए खुशखबरी! EU प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने FTA को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि यूरोपीय संघ और भारत की रणनीतिक साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने का समय आ गया है.

European Commission On FTA: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ (EU) और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) ये दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा समझौता होगा. दोनों पक्ष इस साल इसे अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं. उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने थिंक टैंक को संबोधित किया, जहां उन्होंने कहा कि कहा किEU जापान और दक्षिण कोरिया के साथ अपनी साझेदारी की तर्ज पर भारत के साथ भविष्य में रक्षा समझौते की संभावना तलाश रहा है. वॉन डेर लेयेन की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी व्यापक वार्ता से पहले आई थी.

उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, ‘‘यह दुनिया खतरों से भरी हुई है लेकिन मेरा मानना ​​है कि शक्तियों के बीच महाप्रतिस्पर्धा का यह आधुनिक संस्करण यूरोप और भारत के लिए अपनी साझेदारी को फिर से परिभाषित करने का एक मौका है. आगे कहा कि यूरोपीय संघ और भारत इस चुनौती का एक साथ मिलकर सामना करने के लिए कई मायनों में अनूठी स्थिति में हैं.

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष का बयान
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि यूरोपीय संघ और भारत की रणनीतिक साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने का समय आ गया है. यह हमारे सहयोग पर सीमाएं लगाने का समय नहीं है. यह क्षेत्रीय या वैश्विक चिंता के हर मुद्दे पर सहमति की तलाश में फंसने का समय नहीं है. यह व्यावहारिक और महत्वाकांक्षी होने का समय है और आज की वास्तविकताओं के अनुरूप अपनी प्राथमिकताओं को फिर से रेखंकित करने का समय है.

FTA पर वॉन डेर लेयेन का फोकस
वॉन डेर लेयेन ने मुक्त व्यापार समझौते पर कहा कि वह इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. यूरोपीय संघ और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौता दुनिया में इस तरह का सबसे बड़ा समझौता होगा. मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि यह आसान नहीं होगा.’’ लेयेन ने कहा, ‘‘लेकिन मैं यह भी जानती हूं कि समय एवं दृढ़ संकल्प मायने रखता है और यह साझेदारी हम दोनों के लिए सही समय पर हो रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि हमने इस वर्ष इसे पूरा करने के लिए जोर देने पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ सहमति व्यक्त की है. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका चीन को देने वाला दोगुना झटका! 10 फीसदी टैरिफ को डबल करने का बना रहा प्लान, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget