एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी से बात करना सम्मान की बात', बोले एलन मस्क, भारत दौरे पर किया बड़ा खुलासा

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार (18 अप्रैल,2025) को टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क से फोन पर बात की, जिसके बाद मस्क ने इसे सम्मान की बात बताया और साल के अंत तक भारत दौरे की उम्मीद जताई.

PM Modi spoke Elon Musk: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने शनिवार 19 अप्रैल,2025 को एक्स पर बताया कि वे साल के अंत तक भारत आने की योजना बना रहे हैं. इससे एक दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी, जिसे उन्होंने “सम्मान की बात” बताया.

एलन मस्क ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी से बात करना सम्मानजनक था. मैं इस साल के आखिर में भारत दौरे के लिए उत्साहित हूं." दरअसल, पीएम मोदी और मस्क के बीच यह बातचीत टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन, स्पेस रिसर्च और बाईलेटरल कोऑपरेशन पर केंद्रित थी. 

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 18 अप्रैल,2025 को बताया कि उन्होंने एलन मस्क के साथ हाल ही में फोन पर बातचीत की, जिसमें दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. बातचीत में वही विषय भी शामिल थे जो इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन दौरे के दौरान उठाए गए थे. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग की विशाल संभावनाओं पर विचार किया. भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है."

फरवरी में पीएम मोदी की हुई थी मस्क से मुलाकात
बता दें कि फरवरी 2025 में पीएम मोदी अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्होंने एलन मस्क से मुलाकात की थी. दिलचस्प बात यह रही कि पीएम मोदी की मस्क से मुलाकात, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले हुई थी, जिसे लेकर मीडिया में काफी चर्चा हुई थी. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी मस्क के बच्चों से बातचीत करते भी देखे गए थे.

अमेरिका-चीन तनाव के बीच भारत के साथ व्यापारिक संवाद
पीएम मोदी और मस्क की हालिया फोन कॉल ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव चरम पर है. अमेरिका के टैरिफ से चीन प्रभावित हुआ है और वह भारत के साथ अपने संबंध सुधारने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में भारत-अमेरिका सहयोग पर बात करना अहम बन गया है.

भारत में निवेश की नई संभावनाएं
एलन मस्क की भारत यात्रा सिर्फ एक सामान्य दौरा नहीं बल्कि उनकी दो प्रमुख कंपनियों- टेस्ला और स्टारलिंक के लिए बड़े व्यावसायिक अवसर लेकर आ सकती है. टेस्ला पहले ही भारत में अपने पांव जमाने की तैयारी में है. टेस्ला भारत में अपने ऑफिस और ऑपरेशंस के लिए जगह और स्टाफ की तलाश में है. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 4,000 वर्ग फुट का स्पेस किराए पर लिया है. इसके अलावा दिल्ली और मुंबई में अन्य लोकेशन्स पर भी कंपनी की सक्रियता दिख रही है.

ये भी पढ़ें:

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद में हिंसा पीड़ितों से मिले राज्यपाल और NCW चेयरपर्सन, मिथुन चक्रवर्ती बोले- बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget