एक्सप्लोरर

एलन मस्क के ट्रंप का साथ छोड़ने के बाद DOGE ऑफिस में मिला गांजा, चूहे, कॉकरोच और...जानें क्या-क्या दावे

Elon Musk ने व्हाइट हाउस में बने अपने विभाग DOGE को छोड़ा, जिसके बाद USIP की बिल्डिंग में गंदगी, गांजा, चूहे और कॉकरोच पाए गए. DOGE ने USIP की बिल्डिंग पर जबरन कब्जा किया था, जिसे कोर्ट ने अवैध माना.

Elon Musk News: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने व्हाइट हाउस और अपने बनाए विभाग "Department of Government Efficiency" (DOGE) को छोड़ दिया है. उनके जाने के बाद जिस ऑफिस में उनकी टीम ठहरी थी, वहां काफी गंदगी और अव्यवस्था पाई गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की एक संस्था USIP (United States Institute of Peace) के सफाई कर्मचारियों ने बताया कि मस्क की टीम के जाने के बाद उनकी बिल्डिंग में गांजा (मारिजुआना) पड़ा मिला और वहां चूहे, कॉकरोच और पानी की लीकेज जैसी समस्याएं देखी गईं.

The Economist की रिपोर्ट के अनुसार, DOGE ने जबरन USIP की बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया था, लेकिन कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी. मार्च से मई तक यह बिल्डिंग DOGE के कब्जे में रही और संस्थान के अधिकारी 19 मई को ही वापस अपनी बिल्डिंग में लौट पाए.

जज ने सुनाया ये फैसला

एक जज ने पिछले महीने फैसला सुनाया कि DOGE को न तो USIP के मुख्यालय (जिसकी कीमत 500 मिलियन डॉलर है) पर कब्जा करने का अधिकार था और न ही वहां के कर्मचारियों को हटाने का. USIP की स्थापना 1984 में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा की गई थी और यह संस्था विदेशों में हिंसक संघर्षों को रोकने, कम करने और सुलझाने के लिए काम करती है.

USIP के कार्यवाहक अध्यक्ष जॉर्ज मूस ने कही ये बात

संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष जॉर्ज मूस ने एक हलफनामे में कहा कि बिल्डिंग में लौटने के बाद उन्हें पानी की लीकेज, चूहों और कॉकरोच की मौजूदगी जैसे कई खामियां नजर आईं, जो पहले नहीं थी. इसी दौरान एलन मस्क पर ड्रग्स के सेवन के आरोप भी लगे हैं. New York Times की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि मस्क ने केटामीन नामक दवा का अत्यधिक सेवन किया, जिससे उन्हें पेशाब से जुड़ी समस्याएं होने लगीं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मस्क के पास एक पिल बॉक्स (दवा रखने का डिब्बा) था, जिसमें लगभग 20 गोलियां थीं, जिनमें कुछ पर Adderall (एक उत्तेजक दवा) के चिन्ह भी थे.

आरोपों को मस्क ने बताया 'झूठा'

इन आरोपों पर मस्क ने पहले New York Times को झूठा करार दिया और उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. फिर उन्होंने स्पष्ट कहा, “मैं ड्रग्स नहीं ले रहा हूँ!” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कुछ साल पहले डॉक्टर की सलाह पर केटामीन का उपयोग किया था, और उस समय उन्होंने यह बात X (पहले ट्विटर) पर साझा भी की थी, लेकिन अब वह इसे नहीं ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

बस 30 मिनट में हो जाएगा खेल.... तुर्किए से अब कौन सा हथियार खरीद रहा PAK, जानें भारत के लिए कितना खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget