एक्सप्लोरर

Twitter पर हेट स्पीट की संख्या में गिरावट, एलन मस्क के आते ही 75 फीसदी घट गई संख्या

Twitter Elon Musk: एलन मस्क ने स्पैम और बोट अकाउंट पर लगाम लगाने के लिए कई तकनीकी और जरूरी कदम उठाए हैं, जिसके चलते हेट स्पीच वाले अकाउंट पर लगाम लगाने में मदद मिली.

Twitter Hate Speech: ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने लोगों का विश्वास वापस हासिल करने की कसम खाने के कुछ दिनों बाद दावा किया कि सोशल मीडिया साइट पर नफरत फैलाने वाले ट्वीट्स में काफी कमी आई है. मस्क ने ट्विटर टीम को बधाई देते हुए एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें प्लेटफॉर्म पर हेट स्पीच (Hate Speech) में गिरावट दिखाई दे रही है. मस्क ने ट्वीट कर लिखा, "हेट स्पीच इंप्रेशन प्री-स्पाइक लेवल से एक तिहाई कम हो गए. ट्विटर टीम को बधाई!" 

एलन मस्क ने इस महीने घोषणा की थी कि ट्विटर की नई नीति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है. मस्क ने यह कहते हुए ट्विटर यूजर्स से वादा किया कि ट्विटर अभद्र भाषा या अन्यथा नकारात्मक सामग्री वाले ट्वीट को बढ़ावा नहीं देगा और न ही प्रचार करेगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने माइक्र ब्लॉगिंग प्लेटफार्म पर अभद्र भाषा पोस्ट करने के लिए 1500 अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था. 

हेट स्पीच पोस्ट में गिरावट

एलन मस्‍क की ओर से पोस्‍ट किए गए ग्राफ में साफ दिख रहा है कि उनके टि्वटर की कमान संभालने के बाद से ही हेट स्पीच के मामलों में काफी गिरावट आई है. मस्क की ओर से पोस्ट किए गए ग्राफ में साफ देखा जा सकता है कि ट्विटर पर हेट स्पीच से जुड़ी पोस्ट की संख्या 20 अक्टूबर 2022 तक 1 करोड़ के पार पहुंच गई थी. ट्विटर की कमान मस्क के हाथ में आने के बाद इसमें भारी गिरावट आई है. पोस्ट में देखा जा सकता है कि ह 22 नवंबर 2022 तक हेट स्पीच से जुड़े पोस्ट की संख्या गिरकर 25 लाख के आसपास पहुंच गई है. मस्‍क ने इस कामयाबी के लिए टि्वटर टीम को बधाई भी दी है.

मस्क ने किए कई बदलाव

दरअसल, एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के साथ ही कई तकनीकी बदलाव करने शुरू कर दिए थे. मस्क ने इसके लिए स्पैम और बोट अकाउंट पर लगाम लगाने के लिए कई तकनीकी और जरूरी कदम उठाए, जिसके चलते हेट स्पीच वाले अकाउंट पर लगाम लगाने में मदद मिली. इससे पहले मस्क ने ट्विटर पर एक पोल भी कराया था, जिसमें उन्होंने सस्पेंड किए गए सभी ट्विटर अकाउंट के लिए एक समान नियम लागू करने की बात कही थी. मस्क की ओर से उठाए गए इन सब कदमों की वजह से दुनिका की सबसे बड़ी माइक्रो ब्लॉगिंग  साइट पर हेट स्पीच से जुड़े अकाउंट की संख्या में इतनी गिरावट आई है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में फिर कलह, अशोक गहलोत ने बोला 'गद्दार' तो सचिन पायलट ने दी नसीहत | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget