एक्सप्लोरर

Israel: इजराइल में तीन साल में पांचवी बार चुनाव, आखिर क्यों हो रहा है ऐसा?

Israel News: बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं. मीडिया रिपोर्टस में उनकी सत्ता में वापसी दिखाई जा रही है.

Israel National Election: इजराइल में मंगलवार (1 नवंबर) को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ. इजराइल की केंद्रीय चुनाव समिति के अनुसार, चुनाव में कुल 71.3 प्रतिशत मतदान हुआ है. बीते तीन साल से भी कम वक्त में ये पांचवीं बार है जब इजराइल में आम चुनाव कराए गए. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इजराइल (Israel) में बीते कुछ साल में बार-बार चुनाव क्यों हो रहे हैं. 

इस साल की शुरुआत में अप्रैल में, सांसद इडित सिलमैन ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की यामिना पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद सरकार ने बहुमत का आंकड़ा खो दिया था. जेरूसलम पोस्ट के मुताबिक, इडित सिलमैन के इस्तीफा देने पर बेनेट ने दावा किया था कि नेतन्याहू के समर्थकों ने सिलमैन को परेशान किया इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया. हालांकि, सिलमैन ने बेनेट के इस दावे का खंडन किया था. 

क्या है बार-बार चुनाव होने की वजह?

सिलमैन के इस्तीफे के बाद आठ-पार्टियों के गठबंधन में दरार पड़ गई. जिसके बाद बेनेट ने इस्तीफा दिया. बेनेट के बाद येर लापिद देश के नए प्रधानमंत्री बने थे. इजरायल की 120 सीट वाली संसद में बहुमत के लिए 61 सीट चाहिए. समस्या ये है कि इजराइल में कई छोटे-छोटे दल हैं जो मिलकर सरकार बनाते हैं. इनमें से किसी भी दल ने नेसेट में कभी अकेले दम पर बहुमत हासिल नहीं किया. जिससे पार्टियों को सरकार बनाने के लिए गठबंधन करना पड़ता है. 

गठबंधन और उसके बाद के बहुमत को बरकरार रखने के लिए प्रत्येक पार्टी और प्रत्येक सदस्य पर उनकी निर्भरता के कारण ये गठबंधन पूरी तरह विश्वसनीय नहीं रहता. एक सदस्य के समर्थन वापस लेने भर से सरकार गिर जाती है, जैसा कि सिलमैन के मामले में देखा गया. इस प्रकार की इजरायल में राजनीतिक अस्थिरता के कारण बार-बार चुनाव हो रहे हैं. जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, कुछ ऐसे मुद्दे रहे हैं जो इन चुनावों में सबसे आगे रहे हैं. उनमें से 5.2 प्रतिशत की मुद्रास्फीति दर के साथ बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी है. 

हो सकती है बेंजामिन नेतन्याहू की वापसी

इजराइल के करीब 67.8 लाख नागरिक मतदान के योग्य हैं. इस बार 25वीं इजराइली संसद (नेसेट) के लिए मतदान किया गया है. बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे. हालांकि उन पर भ्रष्टाचार का मुकदमा चल रहा है. बहरहाल, इस बार के चुनाव में इजरायल (Israel) की मीडिया में पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) की लिकुड पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए दिखाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 

खत्म हुआ लंबे समय का इंतजार! समलैंगिक जोड़ों के लिए टोक्यो का बड़ा कदम, दिया पार्टनरशिप सर्टिफिकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget