एक्सप्लोरर

Eid Ul Fitr 2024 Date: सऊदी में बदली ईद की तारीख, जानें भारत में कब दिखेगा शव्वाल का चांद

Eid Ul Fitr 2024 Date: सऊदी अरब समेत पूरी दुनिया में ईद की तैयारियां जोर पर हैं, इस बीच सोमवार को सऊदी में चांद का दीदार नहीं हो सका. ऐसे में अब 10 अप्रैल को सऊदी में ईद का त्योहार मनाया जाएगा.

Eid Ul Fitr 2024 Date: सऊदी में सोमवार को शव्वाल का चांद नहीं दिखा, ऐसे में अब सऊदी अरब में भी 30 दिन का रोजा रहेगा और ईद 10 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रमजान साल का नौंवा महीना होता है और शव्वाल दसवां महीना होता है. ऐसे में शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है. रमजान महीने के दिन मुसलमान चांद का दीदार करते हैं. आमतौर पर सऊदी अरब में 29 दिन का ही रोजा होता है, क्योंकि समय में बदलाव की वजह से वहां एक दिन पहले ही चांद का दीदार हो जाता है.

सोमवार को सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने देश के मुसलमानों से चांद देखने की अपील की थी और चांद दिखने पर नजदीकी कोर्ट में गवाही दर्ज कराने की बात कही थी, लेकिन सोमवार को सऊदी में चांद का दीदार नहीं हो सका. मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजे का व्रत रखते हैं, इस दौरान रोजा रखने वाले लोग पूरे दिन न कुछ खाते हैं न पीते हैं. भारत में भी ईद को लेकर काफी उत्साह है, इस दौरान कई तरह के समाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इन कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. भारत में रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी का काफी चलन है.

इन देशों में 10 अप्रैल को ईद
पहले कहा गया था कि अगर 8 अप्रैल को शव्वाल का चांद का दीदार होगा तो 9 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी, लेकिन सऊदी अरब में सोमवार को चांद नहीं दिखा. अब ऐसे में 10 अप्रैल को ईद न सिर्फ सऊदी अरब बल्कि संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में भी मनाई जाएगी. 

भारत में कब मनाई जाएगी ईद
दूसरी तरफ भारत में अगर आज यानी 9 अप्रैल को शव्वाल का चांद दिखता है तो 10 अप्रैल को ही भारत में भी ईद मनाई जाएगी. वहीं अगर चांद का दीदार आज नहीं होगा तो 11 अप्रैल को भारत में ईद का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में भारत समेत दक्षिण एशिया के मुसलमान 10 अप्रैल को भी रोजा रखेंगे. वैसे भी भारत में रमजान का महीना सऊदी से एक दिन बाद शुरू हुआ था. 

यह भी पढ़ेंः सऊदी अरब ने कश्मीर पर ऐसा क्या कहा, जिसे सुन रोएगा पाकिस्तान? खुद 'माथा पकड़' शहबाज भी हुए परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Embed widget