एक्सप्लोरर

Kashmir Issue: सऊदी अरब ने कश्मीर पर ऐसा क्या कहा, जिसे सुन रोएगा पाकिस्तान? खुद 'माथा पकड़' शहबाज भी हुए परेशान

Kashmir Issue News: भारत ने पाकिस्तान से बार-बार कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा. नई दिल्ली कह चुका है किआतंक और हिंसा मुक्त माहौल के बाद ही पाकिस्तान संग बातचीत होगी.

Saudi Arabia on Kashmir: कश्मीर का मुद्दा ऐसा है, जिस पर पाकिस्तान दुनिया को भारत के खिलाफ करने के लिए दर-दर भटकता रहता है. पाकिस्तान को लगता है कि इस्लामिक देश होने की वजह से कम से कम मुस्लिम अरब मुल्क तो कश्मीर मुद्दे पर उसके साथ खड़े रहेंगे. हालांकि, हाल ही में अरब वर्ल्ड के सबसे प्रमुख देश सऊदी अरब ने कश्मीर पर पाकिस्तान की जगह भारत का 'हाथ' थामा है, जिसकी वजह से पड़ोसी मुल्क में हलचल मच गई है. 

दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इन दिनों मुस्लिमों के सबसे प्रमुख शहर मक्का में हैं, जो सऊदी अरब में स्थित है. यहां उन्होंने सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की. दोनों के बीच हुई बैठक के बाद एक संयुक्त बयान जारी हुआ, जिसमें सऊदी अरब ने जम्मू-कश्मीर पर भारत के रुख का समर्थन किया. बयान में खाड़ी के इस देश ने कहा कि नई दिल्ली-इस्लामाबाद को अपने विवादित मुद्दों को द्विपक्षीय रूप से हल करना चाहिए.

कश्मीर पर भारत का क्या रुख रहा है? 

भारत-पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर का मुद्दा पिछले सात दशक से विवाद की वजह रहा है. इसे लेकर दोनों देश युद्ध भी लड़ चुके हैं. कश्मीर पर भारत की लंबे समय से स्थिति यह रही है कि ये दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है. इसमें किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता या हस्तक्षेप का कोई सवाल ही नहीं है. अमेरिका समेत कई देशों ने कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करवाने की पेशकश भी की है, लेकिन भारत ने इससे हमेशा इनकार किया है. 

सऊदी अरब ने कश्मीर पर क्या कहा? 

मक्का के अल-सफा पैलेस में शहबाज और क्राउन प्रिंस के बीच हुई मुलाकात के बाद जारी बयान पर सऊदी अरब और पाकिस्तान दोनों ने साइन किए. इस बयान में कहा गया, "दोनों पक्षों (पाकिस्तान-सऊदी अरब) ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) के बीच लंबित मुद्दों, खासतौर पर जम्मू-कश्मीर विवाद को हल करने के लिए पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत के महत्व पर जोर दिया है."

भारत-सऊदी अरब की दोस्ती हुई मजबूत

भारत और पाकिस्तान दोनों के सऊदी अरब सहित अरब देशों के साथ लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते रहे हैं. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में नई दिल्ली और रियाद के बीच संबंधों में काफी सुधार हुआ है. वह कई मौकों पर सऊदी अरब का दौरा कर चुके हैं. प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पहले कार्यकाल के समय मोदी 2016 में रियाद गए. इसके बाद पीएम मोदी ने दूसरे कार्यकाल में अक्टूबर, 2019 में सऊदी अरब का दौरा किया. 

यह भी पढ़ें: Pakistan News: पाकिस्तान में डॉक्टरों की कमी से हाहाकार, हर रोज 7000 बच्चों की हो रही मौत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget