एक्सप्लोरर

श्रीलंका धमाके: 3 भारतीयों समेत 290 की मौत, होटल में नाश्ते की लाइन में लगकर आतंकी ने किया था ब्लास्ट

श्रीलंका में हालात को देखते हुए पूरी रात कर्फ्यू लगाया गया. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया. आज पूरे श्रीलंका में छुट्टी घोषित की गई है.

कोलंबो: श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में अब तक 3 भारतीयों समेत 290 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 500 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. मारे गये लोगों में 35 से ज्यादा विदेशी नागरिक भी शामिल है. अब तक किसी आतंकी संगठन या समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है. श्रीलंका में आतंकियों ने कल ईस्टर संडे के मौके पर 3 चर्च और 5 होटलों को निशाना बनाया था.

कोलंबो पुलिस ने 10 दिन पहले दी थी हमले की चेतावनी

खुलासा हुआ है कि होटल सिनामॉन ग्रैंड में मोहम्मद आजम मोहम्मद नाम के आत्मघाती आतंकी ने ईस्टर के नाश्ते की लाइन में लगकर खुद को बम से उड़ा लिया था. होटल प्रबंधक ने ये जानकारी दी है. कोलंबो पुलिस ने 10 दिन पहले ही हमले की चेतावनी दी थी कि विदेशी खुफिया एजेंसी ने रिपोर्ट दी थी है कि नेशनल तोहीद जमात नाम का संगठन आत्मघाती हमले को अंजाम दे सकता है.

पाकिस्तान को पीएम मोदी की चेतावनी, कहा- हमने परमाणु बम दीवाली के लिए नहीं बचा रखे हैं

आज पूरे श्रीलंका में छुट्टी घोषित 

बम धमाकों से जुड़े अबतक 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि बरामद की गई वैन हमले में शामिल आतंकियों के ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल की गई थी. श्रीलंका में हालात को देखते हुए पूरी रात कर्फ्यू लगाया गया. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया. आज पूरे श्रीलंका में छुट्टी घोषित की गई है.

कहा जा रहा है कि कोलंबो में बंडारानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भी एक बम मिला था, लेकिन बम निरोधक दस्ते ने उसे डिफ्यूज कर दिया था. श्रीलंका एयरफोर्स के अधिकारियों ने जांच के बाद बताया है कि आईईडी की मदद से हमले में इस्तेमाल किए गए बम श्रीलंका में ही बनाए गए थे.

मारे गए विदेशियों में कई अमेरिकी भी शामिल

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके बताया कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने 3 भारतीयों की मौत की जानकारी दी है. मृतकों के नाम लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश हैं. वहीं, अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक श्रीलंका में हुए बम धमाकों में मारे गए विदेशियों में कई अमेरिकी भी शामिल हैं.

मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से की फोन पर बात

पीएम मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत श्रीलंका के साथ है. पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से फोन पर बात भी की है.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस ने भूपेंद्र हुड्डा को सोनीपत से दिया टिकट, AAP ने भी जारी की तीन उम्मीदवारों की सूची

प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव आयोग के नोटिस का दिया जवाब, कहा- शहीद हेमंत करकरे का अपमान नहीं किया

तीसरा चरण: 115 सीटों पर प्रचार थमा, अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों के लिए मंगलवार को होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
Explained: इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget